फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Called from Saudi Arabia and told the wife-divorce-divorce-divorce

सऊदी अरब से फोनकर पत्नी को कहा-तलाक-तलाक-तलाक 

Sat, 31 Jul 2021 10:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Jul 2021 10:11 PM IST
सार

  • पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस 

विज्ञापन
Called from Saudi Arabia and told the wife-divorce-divorce-divorce
तलाक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सऊदी अरब में रहकर नौकरी करने वाले युवक ने फोन पर पत्नी को तीन तलाक बोलकर छोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शौहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रानीगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौहारी निवासी नूरजहां के मुताबिक, उसकी शादी गुलाम उर्फ आसिफ से हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था।
विज्ञापन


शादी के बाद उसका शौहर गुलाम उर्फ आसिफ सऊदी अरब चला गया। परिवार के गुजर बसर के लिए वह प्राइवेट नौकरी करता है। नूरजहां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जिसे लेकर आए दिन घर में कलह मची रहती थी। दो महीने पहले फोन पर पति ने तीन तलाक बोलकर उसे छोड़ दिया। जिससे बेबस होकर वह अपने घर बैठ गई। नूरजहां का भाई उसे लेकर थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस शौहर गुलाम उर्फ आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed