{"_id":"5a4137d24f1c1b502b8b698f","slug":"cakes-sweets-gifts-distributed","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु यीशु के स्वागत में गाए कैरल, धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु यीशु के स्वागत में गाए कैरल, धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व
Mon, 25 Dec 2017 11:31 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभु यीशु का जन्मदिवस क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। रविवार आधी रात से शुरू हुए कार्यक्रमों का दौर सोमवार को पूरे दिन चलता रहा। शहर स्थित चर्च कैरल से गूंज उठे। लोगों ने केक काटकर खुशियां मनाई। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में सेंटा क्लॉज ने गरीबों एवं यतीमों को उपहार भेंट कर मानवता एवं शांति का संदेश दिया। सुबह से लेकर देर रात तक लोग प्रभु यीशु की भक्ति में सराबोर रहे।
विज्ञापन
मानवता एवं शांति के पर्व क्रिसमस को लेकर मसीही समाज हप्तेभर से ही तैयारी में जुटा था। घरों में प्रभु यीशु के जन्मदिवस का लेकर चरनी बनाई गई थी। पर्व के एक दिन पूर्व रविवार को शाम चर्च एवं आस्था से बनाई गई चरनी झालर झूमरों से रोशन हो उठे। रात्रि आठ बजे से ही शहर के दहिलामऊ स्थित होली रोजरी चर्च में मसीही समाज के लोगों की भीड़ जुटने लगी। रात्रि 10 बजे क्रिसमस कैरल के साथ ही कार्यक्रमों का क्रम शुरू हो गया। प्रभु यीशु के जन्म की बेला के एक घंटे पूर्व रात्रि करीब 11 बजे चर्च में समाज के लोगों सामूहिक प्रार्थना की। इसके बाद जैसे ही 12 बजे रात्रि की वह अनुपम बेला आई तो लोगों की भक्तिभावना चरम पर पहुंच गई। लोग प्रभु यीशु के नन्हे स्वरूप के दर्शन को उमड़ पड़े।
विज्ञापन
फादर ने प्रभु यीशु के नन्हे स्वरूप का दर्शन बारी-बारी से कराया। इसके बाद भक्तिमय कार्यक्रमों एवं उल्लास के आयेाजनों का दौर शुरू हो गया। खुशी में केक काटे गए। एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और कैरल शुरू हो गए। वहीं घरों में सजी चरनी के पास एकत्र होकर लोगों ने प्रभु यीशु की प्रतिमा के समक्ष कैरल गीत का गायन किया। रातभर लोग जन्मदिवस की खुशियंा मानते रहे। इस दौरान सेंटा क्लाज ने बच्चों को केक खिलाया, उपहार बांटे। इधर सुबह एक बार पुन: लोग होली रोजरी चर्च पहुंचे। यहां आयोजित सामूहिक प्रार्थना में लोगों ने प्रतिभाग किया, और मंगलकामना की। इसके बाद सुबह से लेकर शाम तक लोग नए कपडे पहन कर जश्न में डूबे रहे।
विज्ञापन
जुलूस निकाल कर दिया मानवता एवं शांति का संदेश
क्रिसमस पर्व पर मीराभवन गोसफेल चर्च से मसीही समाज द्वारा गाजे- बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जिसमें प्रभु यीशु की भव्य झांकी व सेंटा क्लाज द्वारा बच्चों को उपहार बांटने के दृश्य का मंचन किया गया। इस दौरान हैप्पी क्रिसमस टू यू सहित कई कैरल गीत गूंजते रहे। जुलूस में रिक्शा पर बैठे समाज के बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी उत्साह से लबरेज रहे। गोसफेल चर्च से निकला यह जुलूस शहर के अंबेडकर चौराहे पर थोड़ी देर के लिए निकला। जुलूस का प्रतिनिधित्व कर रहे फादर ने क्रिसमस पर्व के मायने बताए और शांति का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि प्रभु यीशू ने समाज में मानवता एवं शांति का संदेश दिया था। जिससे हम सभी को प्ररेणा लेनी चाहिए। जुलूस शहर भ्रमण करते हुए घंटाघर, भंगवाचुंगी, बलीपुर होते ही पुन: गोसफेल चर्च पहुंची। इसके बाद वहां कार्यक्रम हुए।
बच्चों की भीड़ से चहक उठे पार्क
सुबह की प्रार्थना सभा के बाद लोग क्रिसमस की खुशियां मानने परिवारीजनों के साथ बाजारों की तरफ निकल पड़े। शहर के दहिलामऊ स्थित कंपनी गार्डन पार्क में बच्चों और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी।