फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cabinet Minister Moti Singh inaugurated and laid foundation stones of 301 projects

कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने 301 परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Thu, 25 Nov 2021 11:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Moti Singh inaugurated and laid foundation stones of 301 projects
मंगरौरा के नारायनपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने बृहस्पतिवार को पट्टी क्षेत्र के मंगरौरा के ब्लॉक के नरायनपुर गांव में 2 अरब 26 करोड़ लागत की 301 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, मनरेगा, पंचायती राज, विद्युत विभाग, खेलो इंडिया सहित अन्य विभागों की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रतीक स्वरूप चाबी का वितरण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। पट्टी क्षेत्र में खेलो इंडिया के तहत ग्रामीण युवाओं को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दो स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। पॉलीटेक्निक कॉलेज, आईटीआई एवं जीआईसी का निर्माण कराया जा रहा है। महिलाओं के स्वाभिमान एवं सम्मान पर कभी भी आंच नहीं आने दी जाएगी। अपराधी किसी भी जाति एवं धर्म का हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मंगरौरा राजीव प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख बेलखरनाथधाम सुशील कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख पट्टी राकेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख आसपुर देवसरा कमलाकांत यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय, पूनम इंसान, खेदनलाल, विशाल सिंह, डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी, पीडी आरसी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed