फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   By-election: President, BDC members got certificate

उपचुनाव: प्रधान, बीडीसी सदस्यों को मिला प्रमाणपत्र

Mon, 14 Jun 2021 08:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
By-election: President, BDC members got certificate
रिक्त पदों के लिए हुए पंचायत चुनाव की मतगणना कराई गई। इस दौरान निर्वाचित हुए सदस्यों, बीडीसी व प्रधानों को प्रमाणपत्र दिया गया। कुंडा में 246 सदस्य निर्विरोध हुए थे। 38 सीटों पर चुनाव था। इसके चलते 38 सदस्य निर्वाचित हुए। इसके साथ कांटी अखैबरपुर गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य क्षेत्र 85 से श्यामपती पत्नी सज्जन लाल निर्वाचित हुई हैं।
विज्ञापन

बिहार विकास खंड में 74 वार्डो के सदस्यों की गिनती हुई। ग्राम पंचायत पवांसी प्रधान पद पर निर्वाचित संतोष निर्मल की मौत के बाद उनकी पत्नी अनीता निर्मल ने बीते छह जून को नामांकन पत्र दाखिल किया था। एक ही नामांकन होने के चलते वह निर्विरोध निर्वाचित हो गई थी।
विज्ञापन

सदस्यों में 208 पद रिक्त थे लेकिन अधिकतर निर्विरोध निर्वाचित हो गए। उधर कालाकांकर के ग्राम पंचायत केरावडीह में 14 जून को ब्लाक मुख्यालय कालाकांकर में मतगणना सम्पन्न होने पर ग्राम पंचायत केरावडीह की बीडीसी शहाना बानो 111 मतों से विजयी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विपक्षी कमला देवी को 111 मतों से परात किया। नवनिर्वाचित बीडीसी रफीकुन निशा की मौत हो जाने के कारण सीट खाली हो गयी थी। इसी प्रकार ब्लाक मुख्यालय कालाकांकर की ग्राम पंचायत झोकवारा में मत पत्र में वार्ड संख्या न पड़ने के कारण चुनाव नहीं हो सका।

सोमवार को मतगणना होने पर (अ) बूथ के बीडीसी प्रत्याशी राजेश सिंह 45 मतों व (ब) बूथ के बीडीसी प्रत्याशी अनीता पत्नी दिवाकर सिंह 26 मतों से विजयी हुई। विकासखंड बाबागंज क्षेत्र की ग्राम सभा पींग में सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 5 में चुनाव हुआ था। इसमें मंजू देवी पत्नी रमाशंकर यादव विजयी हुईं। सुरक्षा के मद्देनजर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार त्रिपाठी मतगणना स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed