फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bus service to Agra and Jhansi started from the depot

Pratapgarh News: डिपो से आगरा और झांसी की बस सेवा शुरू

Mon, 24 Nov 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 24 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bus service to Agra and Jhansi started from the depot
जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आगरा और झांसी जाने के लिए अब दो बार बस नहीं बदलनी होगी। प्रतापगढ़ से सीधे आगरा और झांसी यात्री पहुंच सकेंगे। आगरा के लिए भोर में चार बजे तो झांसी के लिए प्रतापगढ़ डिपो से साढ़े चार बजे बस रवाना होगी।
विज्ञापन

रोडवेज आरएम रवींद्र सिंह ने बताया कि आगरा और झांसी बस सेवा शुरू होने से जिले के लोगों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि आगरा बस सेवा तड़के चार बजे रवाना होगी। प्रतापगढ़ से लालगंज, रायबरेली, कानपुर, कन्नौज के रास्ते आगरा जाएगी। यात्रियों को 750 रुपये किराया चुकाना होगा।
विज्ञापन

झांसी जाने वाली बस भोर में साढ़े चार बजे प्रतापगढ़ डिपो से रवाना होती है। यह बस रायबरेली के रास्ते कानपुर होते हुए झांसी जाती है। प्रति यात्री 682 रुपये किराया देय होता है। प्रतापगढ़ से आगरा और झांसी के लिए अबतक सीधी बस और ट्रेन सेवा नहीं थी। इनके संचालन से काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज टीआई की मनमानी का सजा भुगत रहा परिचालक
रोडवेज के टीआई की मनमानी का खामियाजा परिचालक को भुगतना पड़ा। पीड़ित ने शिकायत की कि बस में सवार सभी यात्रियों को उसने टिकट जारी किया था मगर टीआई ने बगैर टिकट यात्रियों को सफर कराने का आरोप लगाते हुए लिखापढ़ी कर दिया।
बस परिचालक रोहित प्रयागराज से बस लेकर प्रतापगढ़ आ रहा था। आरोप है कि टीआई मंगला तिवारी बस में सवार होकर गए। टीआई के चेकिंग के दौरान यात्रियों के पास टिकट मिला। इसके बावजूद टीआई ने डब्ल्यूटी में चालान कर दिया। 657 रुपये उसपर जुर्माना लगा दिया गया।

जब प्रतापगढ़ डिपो पहुंचा तो इसकी जानकारी हुई। उसने इसकी शिकायत एआरएम और आरएम से की है। टीआई मंगला तिवारी ने बताया कि कि भूलबस लगेज की जगह बगैर टिकट लिख गया। जो भी जुर्माना आएगा उसकी भरपाई मैं करूंगा। आरएम रवींद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed