फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Burning feeder, electric power of 50 villages roaming 32 hours

फीडर जला, 32 घंटे गुल रही 50 गांवों की बिजली

Sun, 30 Jun 2019 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Burning feeder, electric power of 50 villages roaming 32 hours
फीडर जला, 32 घंटे गुल रही 50 गांवों की बिजली
विज्ञापन

सूचना के बाद भी लापरवाह बने रहे विद्युत विभाग के अधिकारी
दूसरे दिन दोपहर बाद शुरू हुआ कार्य, शाम को बहाल हो सकी आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/रखहा। फीडर फुंकने से दिलीपपुर उपकेंद्र से जुड़े 50 गांवों में 32 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। प्रचंड गर्मी से बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल हो गए। विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी रही। रविवार को दूसरे दिन शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
दिलीपपुर उपकेंद्र पर तीन फीडरों से विद्युत आपूर्ति की जाती है। उपकेंद्र से सैकड़ों गांव जुड़े हुए हैं। शनिवार को सुबह 10 बजे अमरगढ़ फीडर फुंक गया। इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। फीडर से जुड़े अमरपुर, शर्माजीपुर, तिनकी खालसा, मरुआन, द्वारिकापुर, नौहर हुसैनपुर, दानपारी, गनईडीह, सरागनई सहित पचास गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से ग्रामीणों में हाहाकार मचा रहा। इनवर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद भी विद्युत विभाग के अफसर लापरवाह बने रहे। कई बार ग्रामीणों ने जेई व एसडीओ का फोन किया, लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला। दूसरे दिन रविवार को दोपहर बाद विद्युत विभाग की टीम ने कार्य शुरू किया। शाम करीब छह बजे फीडर ठीक हुआ। तब कहीं जाकर आपूर्ति बहाल हुई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---------------
शहर में लोकल फाल्ट के नाम पर हो रही कटौती
शहर में लोकल फाल्ट के नाम पर तीन से चार घंटे की कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से शहरियों का जीना मुहाल हो गया है। अव्यवस्था के चलते शहर में 24 घंटे आपूर्ति के सापेक्ष 15 घंटे भी बिजली नसीब नहीं हो पा रही है। शहर के दहिलामऊ पावर हाउस, रूपापुर उपकेंद्र से सबसे ज्यादा कटौती की जा रही है। स्थिति यह है कि पूरे दिन बिजली की आवाजाही लगी रहती है, जबकि रात में 5 से 6 घंटे की कटौती की जा रही है। उपभोक्ता रतजगा करने को मजबूर हो गए हैं। शनिवार को रातभर दहिलामऊ व रूपापुर उपकेंद्र पर रुक-रुक कर बिजली की कटौती की जाती रही। इससे उपभोक्ताओं की नीद हराम हो गई। दूसरे दिन सुबह रविवार को भी आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ। लोकल फाल्ट व ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों में हाहाकार मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed