फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Burn ward of 20 beds will be built in the medical college.

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का बनेगा बर्न वार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Burn ward of 20 beds will be built in the medical college.
झुलसे मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का बर्न वार्ड तैयार किया जाएगा। इस वार्ड में एसी तक लगाई जाएगी। 24 घंटे एक डॉक्टर, स्टाफ नर्स और वार्डबॉय की तैनाती की जाएगी। वार्ड में मरीजों के तीमारदारों का भी प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज संचालन के तीन साल पूरे हो चुके हैं। मगर अभी तक जले मरीजों को भर्ती कर इलाज करने के लिए अलग से वार्ड तक तैयार नहीं किया गया। बीते दस साल पहले 22 लाख की लागत से तैयार बर्न यूनिट का संचालन शुरू नहीं हो सका। इस भवन में सीएमओ ने अपना कब्जा जमा रखा है। पहले वन स्टाप सेंटर बनाया गया, फिर कोरोना काल में कोविड कंट्रोल रूम। कोरोना खत्म होने के बाद इसे एचआईवी विभाग बना दिया गया। इससे जले मरीजों को परेशान होना पड़ता है। वार्ड की व्यवस्था न होने के कारण 40 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे मरीजों को चिकित्सक प्रयागराज रेफर कर देते हैं। मरीजों के साथ तीमारदारों को परेशान होना पड़ता है। इस समस्या से अब जल्द ही निजात मिलने वाला है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती है। काफी संख्या में जले मरीज अस्पताल आते हैं। मरीजों के सुविधा के लिए 20 बेड का बर्न वार्ड तैयार किया जाएगा। वार्ड में एसी लगाई जाएगी। जिससे झुलसे मरीजों को दिक्कतें न हो। वार्ड में मरीज, डॉक्टर, स्टाफ नर्स और वार्डबॉय को छोड़कर तीमारदार और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगा। मरीज के पास सुबह शाम नश्ता और खाना पहुंच जाएगा। इससे मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कतें भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed