{"_id":"693c582a395852c94d07d645","slug":"bullets-fired-in-broad-daylight-for-not-liking-the-fragrance-of-perfume-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-154008-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: परफ्यूम की खुशबू पसंद न आने पर दिनदहाड़े तड़तड़ाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: परफ्यूम की खुशबू पसंद न आने पर दिनदहाड़े तड़तड़ाईं गोलियां
विज्ञापन
परफ्यूम की खुशबू पसंद न आने पर बेखौफ बदमाशों ने सिविल लाइंस क्षेत्र में दिनदहाड़े तीन राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग के दौरान आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश फरार हो गए।
शहर के सिविल लाइंस में मो. गुलशन जनरल स्टोर चलाते हैं। पीड़ित का आरोप है कि दोपहर करीब दो बजे तीन युवक बाइक से उसकी दुकान पर पहुंचे। युवकों ने परफ्यूम दिखाने को कहा। परफ्यूम की शीशी लेकर इधर-उधर छिड़कना शुरू कर दिया। युवकों ने कहा कि परफ्यूम की खुशबू अच्छी नहीं है। इस पर दुकानदार ने विरोध जताया। इसी दौरान दोनों में बहस हो गई।
इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए चले गए। थोड़ी ही देर में लौटे युवकों ने दुकान के बाहर बेखौफ होकर असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। दुकानदार के शोर मचाने पर अफरातफरी मच गई। फायरिंग बंद करने के बाद विवाद कर रहे युवकों को देख लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हुई तो वह फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ सिटी प्रशांत राज ने पीड़ित की तहरीर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।