फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bull collides with Archana Express in Sahajipur, delayed by two hours

Pratapgarh News: सहजीपुर में अर्चना एक्सप्रेस से टकराया सांड़, दो घंटे लेट

Fri, 03 Nov 2023 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 03 Nov 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
Bull collides with Archana Express in Sahajipur, delayed by two hours
जम्मूतवी से पटना जा रही अर्चना एक्सप्रेस से सहजीपुर के पास एक सांड़ टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंजन के पीछे लगे कोच का प्रेशर पाइप टूट गया। ट्रेन करीब दो घंटे लेट हुई।
विज्ञापन

अर्चना एक्सप्रेस अमेठी से छूटने के बाद 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन आ रही थी। दोपहर 1.50 बजे सहजीपुर के पास सांड़ के सामने आने से अचानक चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। कोच का प्रेशर पाइप फटने से चालक और गार्ड परेशान हो गए। धीरे-धीरे ट्रेन को लेकर चालक 2.10 बजे मां चंद्रिकादेवी धाम स्टेशन पहुंचा। करीब 3.15 बजे प्रेशर पाइप को किसी तरह बांधा गया, फिर ट्रेन प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुई, जहां दो नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी की गई।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि प्रेशर पाइप को ठीक करने में करीब एक घंटे लगा। मरम्मत कर ट्रेन को पटना के लिए रवाना कर दिया गया। ट्रेन तकरीबन दो घंटे देर हुई। हालांकि, इस दौरान किसी अन्य ट्रेन का समय प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed