{"_id":"666b65627dc37f47cc0cd739","slug":"bsp-lost-due-to-less-time-to-campaign-in-lok-sabha-elections-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-118776-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लोकसभा चुनाव में प्रचार का कम मिला समय इसलिए हारी बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लोकसभा चुनाव में प्रचार का कम मिला समय इसलिए हारी बसपा
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मीरा भवन स्थित कार्यालय में बैठक में कर बसपा ने ने लोकसभा चुनाव में हार पर मंथन किया। प्रयागराज मंडल प्रभारी राजू गौतम और आकाश राव ने हार के कारणों पर बसपा पदाधिकारियों से जानकारी लेकर समीक्षा की। मंडल प्रभारी राजू गौतम ने बताया कि लोकसभा चुनाव लड़ने के तरीके, संगठन व प्रत्याशी की समीक्षा की गई।
बसपा जिलाध्यक्ष अश्विनी राणा ने बताया कि समीक्षा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रचार के लिए कम समय मिला। इसके अलावा घर-घर जाकर लोगों से ठीक से संवाद स्थापित करने में भी कार्यकर्ता सफल नहीं हो सके। नामांकन से दो दिन पहले ही बसपा प्रत्याशी प्रथमेश मिश्रा प्रतापगढ़ पहुंचे। जिससे जिले में संगठन के लोग असमंजस में रहे। प्रत्येक जिले की समीक्षा रिपोर्ट तैयार की जा रही है। समीक्षा रिपोर्ट बसपा सुप्रीमो मायावती को भेजी जाएगी।
अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार राणा ने की। इस दौरान सुशील कुमार गौतम, अनवर अली, राम आसरे, बसंतलाल, सादिक अली, राम कैलाश गौतम, कर्मराज गौतम, अमित गौतम, प्रदीप गौतम आदि उपस्थित रहे।