फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BSNL network could not be restored, consumers worried

Pratapgarh News: नहीं सही हो सका बीएसएनएल का नेटवर्क, उपभोक्ता परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
BSNL network could not be restored, consumers worried
प्रयागराज स्थित बीएसएनएल कार्यालय में आग लगने के कारण प्रतापगढ़ के उपभोक्ता दूसरे दिन भी परेशान रहे। फोन आ और जा रहा था मगर बात नहीं हो पा रही थी। एक दूसरे को आवाज नहीं सुनाई पड़ रही थी। इससे उपभोक्ता काफी परेशान रहे। मंगलवार भोर करीब चार बजे प्रयागराज के बीएसएनएल कार्यालय में आग लग गई। इससे एनआईवी व डीएसटी मशीन जल गई। एनआईवी मशीन ब्राडबैंड कनेक्शन को इंटरनेट की सेवा देती है तो डीएसटी मोबाइल में नेटवर्क का काम करती है। प्रयागराज टेलीफोन एक्सचेंज के एनआईवी और डीएसटी मशीन जलने के कारण प्रतापगढ़ के लगभग 7430 उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। मोबाइल से नेटवर्क गायब हो गया। मंगलवार देर शाम उपभोक्ताओं के मोबाइल में नेटवर्क तो आ गया मगर बुधवार दिन भर उपभोक्ता फोन पर बात नहीं कर पा रहे थे। फोन आ रहा था और आवाज सुनाई नहीं पड़ रही थी। इससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा था। मजबूरन निजी कंपनी के मोबाइल से बात करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed