फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Broke relationship after not getting car and Rs 10 lakh

Pratapgarh News: कार व दस लाख रुपए न मिलने पर रिश्ता तोड़ा

Sun, 08 Oct 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 08 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Broke relationship after not getting car and Rs 10 lakh
मां ने कोतवाली में दी नामजद तहरीर
विज्ञापन

कुंडा। पुराना कुंडा निवासी नूरजहां ने आरोप लगाया है कि शादी में दस लाख रुपये नगद और कार देने से इन्कार करने पर लड़के वालों से उनकी बेटी से तय रिश्ता तोड़ दिया। जबकि मंगनी हो चुकी थी। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है।
नूरजहां का कहना है कि उसकी बेटी की शादी महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज निवासी रियाज अली के साथ तय हुई। 8 सितंबर को मंगनी हुईं, जिसमें उसने अपनी हैसियत के मुताबिक खान-पान की व्यवस्था व सभी को उपहार दिया।
विज्ञापन

मंगनी के दिन ही लड़के वालों ने 8 अक्टूबर को शादी की तारीख तय की। बेटी की शादी के लिए सामान की खरीदारी व अन्य व्यवस्थाएं कर ली गईं। दो दिन पहले लड़के के परिजन बिना बताए उसके घर पहुंचे और दहेज में एक कार व दस लाख रुपए नगद की मांग करने लगें। महिला ने जब इतनी बड़ी दहेज की रकम देने से इन्कार किया तो लड़के वालों ने शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरजहां ने दहेज के लिए रिश्ता तोड़ने पर लड़के व उसके परिजनों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद

.................



युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज
कुंडा। रामबाग चौंसा गांव निवासी संगमलाल (47) को रंजिशन गांव के ही कुछ लोगों ने पीट दिया। परिजनों ने घायल का सीएचसी में इलाज कराया और मामले की नामजद तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर विष्णुधर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed