फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Brick-stone, firing in the presence of police

पुलिस की मौजूदगी में जमकर चले ईंट पत्थर, तोड़फोड़

Sun, 05 Jun 2022 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Brick-stone, firing in the presence of police
स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़वासी व घीसा का पुरवा रेड़वीर गांवों के लोगों के बीच शनिवार की देर रात मामूली विवाद को लेकर मारपीट के साथ जमकर ईंट-पत्थर चले। दोनों तरफ से तोड़फोड़ करने के साथ ही फायरिंग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी बवाल जारी रहा। मामला बढ़ते देख पुलिसकर्मी वहां से जान बचाकर भाग निकले। पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में लेने के उपचार के लिए सीएचसी भेजा। घटना को लेकर गांव में तनाव है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के पड़वासी निवासी धीरज कुमार सरोज व घीसा का पुरवा रेड़वीर निवासी अनिल कुमार सरोज के बीच पुरानी रंजिश है। शनिवार की सुबह भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था मगर, गांव के लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया। देर रात फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के साथ ही मारपीट होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। वे एक दूसरे पर पथराव करते हुए बाइक, गृहस्थी का सामान तोड़ते रहे।
विज्ञापन

मारपीट की सूचना मिलने पर जेठवारा थाने में तैनात दरोगा उमेश सिंह दो सिपाहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को देखने के बाद भी बवाल बंद नहीं हुआ। लोग मारपीट और पथराव करते रहे। इस दौरान फायरिंग भी की गई। खुद की जान पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इस पर कुछ देर में ही जेठवारा, लीलापुर व नगर कोतवाली की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को देख मारपीट करने वाले भाग निकले। मारपीट में घायल अनिल सरोज, सुधीर व सुभाष समेत अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने उपचार के लिए बाघराय सीएचसी भेजा। तनाव को देखते हुए गांव में भारी फोर्स तैनात कर दी गई। आरोपियों की तलाश में पुलिस रातभर दबिश देती रही। इस मामले में अनिल कुमार सरोज की तहरीर पर पुलिस ने नीरज सरोज, अंकित, धीरज सरोज, पंकज सरोज, भेंबर सरोज, सुभाष सरोज, सूरज प्रजापति, सुधीर प्रजापति, अशोक वर्मा, संतोष सरोज, मनीष गुप्मा, सूरज सरोज, हड्डू प्रजापति, अमन निवासी पड़वासी व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
अनिल का आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पथराव कर उसे मरणासन्न कर दिया। दूसरी ओर, धीरज कुमार सरोज की तहरीर पर पुलिस ने अनिल, सुनील, संदीप, मीलन, मंदीप निवासी व कुछ अज्ञात निवासी घीसा का पुरवा के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया कि आरोपियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और गृहस्थी के सामान तोड़ डाले। सीओ सदर पवन त्रिवेदी ने बताया कि दोनों तरफ से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
घरों में सन्नाटा, महिलाएं कर रहीं रखवाली
जेठवारा थाना क्षेत्र के पड़वासी व घीसा का पुरवा रेड़वीर में रविवार की सुबह से सन्नाटा पसरा हुआ है। घरों में केवल महिलाएं ही हैं। शनिवार की रात बवाल के बाद अधिकांश घरों के पुरुष पुलिस की कार्रवाई के भय से फरार हो गए हैं।

चार को भेजा जेल, एक का शांतिभंग की आशंका में चालान
जेठवारा पुलिस घटनास्थल से घायल अनिल सरोज व दूसरे पक्ष के सूरज, सुधीर, सुभाष व धीरज को बाघराय सीएचसी ले गई। इलाज कराने के बाद सभी को थाने ले आई। रविवार की सुबह अनिल का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। जबकि सूरज, सुधीर, सुभाष व धीरज को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed