फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Brick kiln worker killed with sharp-edged weapon in love affair

आशनाई में ईंट भट्ठा मजदूर की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या

Thu, 02 Apr 2020 11:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Brick kiln worker killed with sharp-edged weapon in love affair
Brick kiln worker killed with sharp-edged weapon in love affair - फोटो : PRATAPGARH
प्रेम प्रसंग के चलते ईंट भट्ठा मजदूर की कुछ लोगों ने धारदार हथियार से सिर में प्रहार कर हत्या कर दी। सुबह लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद मृतक के घर सूचना दी। परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के साथी की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद सच्चाई सामने आ गई। पति के साथ मिलकर महिला ने मजदूर को मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के सिरसा निवासी राजेश (30) पुत्र संतराम ईंट भट्ठा मजदूर था। वह रामगंज स्थित एकता ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बुधवार सुबह वह घर से ईंट भट्ठे के लिए बाइक लेकर निकला। यहां पहुंचने के बाद बाइक खड़ी कर दिया। दूसरे साथी मजदूर की साइकिल लेकर वह शाम को परिचित से मिलकर आने की बात कहते हुए निकल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में उसकी पत्नी ने कई बार फोन किया लेकिन मोबाइल स्वीच आफ था। देर रात तक वह ईंट भट्ठे पर भी नहीं लौटा। गुरुवार की सुबह जेठवारा थाना क्षेत्र के रामपुर कलवारी के पास अज्ञात युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की खबर पर इलाके में सनसनी फैल गई। उसके सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया था।
खून से उसका शरीर पूरी तरह रक्तरंजित था। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। कुछ देर बाद मृतक की शिनाख्त राजेश के रूप में हुई। ईंट भट्ठे के मजदूर भी आ गए। परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिजन रोते हुए बेहोश हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस मामले में मृतक की भाभी विद्या देवी पत्नी कमलेश गौतम की तहरीर पर अनिल व उसकी पत्नी सिंका और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जेठवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि राजेश की हत्या उसके दोस्त अनिल ने पत्नी संग मिलकर की है। आरोपी सिंका को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अनिल घर से भाग निकला।
सिर पर महिला की सलवार व मिली टाफियां
जेठवारा थाना क्षेत्र के रामपुर कलवारी में राजेश का रक्तरंजित शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजेश के सिर पर किसी महिला की सलवार पड़ी थी। घटनास्थल पर ही टाफियां भी फेंकी मिली। पुलिस आशंका जता रही है कि प्रेमिका से मिलने के दौरान हत्यारोपी पहुंच गए।
चार बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
जेठवारा थाना क्षेत्र के सिरसा निवासी राजेश के चार बच्चे हैं। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की बेटी लक्ष्मी, लकी, सोना व खुशबू के सिर से पिता का साया छिन गया।
लुधियाना की सलवार से पुलिस हत्या की तह तक पहुंची
घटनास्थल रामपुर कलवारी में मृतक राजेश के पास मिली सलवार को थानाध्यक्ष विनोद यादव ने अपने कब्जे में ले लिया। सलवार के बारे में पता करने के लिए वह घटनास्थल से सीधे ईंट भट्ठे पर पहुंच गए। जिसे महिला मजदूरों को दिखाया।
चूंकि सलवार लुधियाना की सिली था। यही बात थानाध्यक्ष को खटक गई और महज छह घंटे के भीतर घटना की तह तक पुलिस पहुंचते हुए आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।

जबकि परिवार के लोग पुलिस को अज्ञात में तहरीर देने के लिए माथापच्ची ही करते रहे और पुलिस के हाथ हत्यारोपियों तक पहुंच गए। परिवार के लोगों का आरोप था कि अनिल की साजिश से ही सिंका मृतक को मिलने के लिए बुलाया था। दोनों के अवैध संबंध की जानकारी अनिल को हो गई थी। जिसे लेकर अनिल ने अपनी पत्नी को पीटा भी था। इस बात की गवाही दूसरे भट्ठा मजदूर भी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed