{"_id":"526a8084e6a95a7dc0bbe7b305b41f57","slug":"breakdown-canal-water-entered-several-homes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर टूटने से कई घरों में घुसा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर टूटने से कई घरों में घुसा पानी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 05 Oct 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
कुंडा। क्षेत्र के ताजपुर से गुजरी ताजपुर माइनर टूट गई। इससे उसका पानी खेतों से होता हुआ गांव तक पहुंच गया। जब तक लोग कुछ व्यवस्था करते पानी उनके घरों में घुस गया।
गांव के बगल से गुजरी ताजपुर माइनर सुबह ही टूट गई। इसके चलते खेतों में पानी भर गया। गांव के गया कोहार आदि ने जाकर इस नहर को बंधवाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद सिंचाई विभाग को सूचना दी गई लेकिन कोई नहीं आया।
शाम तक खेतों से पानी भरते हुए गांव तक पहुंच गया। गांव के लोगों ने पहले तो पानी को घुमाने का प्रयास किया लेकिन पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण पानी उनके घरों में घुसने लगा। देखते ही देखते गांव के राम नरेश, अशोक सोनकर, पंडित विश्वकर्मा, नन्हेंलाल के घर के बर्तन आदि तैरने लगे। जानवरों के लिए रखा भूसा आदि भी भीग गया। इसके चलते वह लोग परेशानी में पड़े।