फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Body Election: 2375 Bawali marked, ten km. Police will clamp down on

निकाय चुनाव: दस किमी के दायरे में पुलिस कसेगी शिकंजा

Fri, 16 Dec 2022 04:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Body Election: 2375 Bawali marked, ten km. Police will clamp down on
Body Election: 2375 Bawali marked, ten km. Police will clamp down on
निकाय चुनाव की भले ही अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन तैयारियों के मद्देनजर पुलिस ने अब तक जिले में 2375 बवाली चिन्हित कर लिए हैं। शस्त्र जमा कराए जाएंगे। मतदान के लिए पुलिस दस किलोमीटर के दायरे में उपद्रवियों पर शिकंजा कसने की रणनीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन

जिले में 2017 के निकाय चुनाव में एक नगर पालिका व आठ नगर पंचायतें थीं। इस बार 10 नगर पंचायतों का गठन कर चुनाव कराया जा रहा है। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस प्रशासन अभी से ही तैयारी में जुट गया है। पुलिस एक नगर पालिका संग 18 नगर पंचायतों की सीमा से दस किमी के दायरे तक चुनाव के दौरान होने वाली कार्रवाई पुलिस प्रशासन की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका व नगर पंचायत वाले क्षेत्रों से दस किमी की परिधि में लाइसेंसी असलहे जमा कराए जाएंगे। मतदान के दौरान विवाद करने वाले लोगों को भी पाबंद करने की तैयारी है। अभी तक नगर पालिका व 18 नगर पंचायतों के चुनाव में गड़बड़ी की आशंका करने वाले 2,375 बवालियों को चिन्हित किया जा चुका है। जिन्हें लंबी धनराशि के मुचलके पर प्रशासन पाबंद करेगा। ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत कुंडा, कटरामेदनीगंज, पृथ्वीगंज, सिटी प्रतापगढ़, रानीगंज के कई वार्डों में मतदान के दौरान बवाल की आशंका को देखते हुए यहां पुलिस की विशेष नजर रहेगी। चुनाव वाले क्षेत्रों में पहले से ही ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की तैयारी भी है।

नगर निकाय चुनाव के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। बवालियों को चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश दिया जा चुका है। शस्त्र भी जमा कराए जाएंगे। पूर्व हुए चुनाव में मतदान के दौरान बवाल करने वाले लोगों का सत्यापन कराया जा रहा है। सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed