फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP's clan started growing, expulsions canceled

Pratapgarh News: बढ़ने लगा भाजपा का कुनबा, रद्द हुए निष्कासन

Thu, 15 Feb 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 15 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
BJP's clan started growing, expulsions canceled
कांग्रेस छोड़ शिक्षक नेता रामचंद्र सिंह भाजपा में आए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। नगर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में भाजपा ने जिन लोगों को छह साल के लिए बाहर किया था, उन्हें बुधवार को पार्टी की फिर सदस्यता दिलाई गई। इनमें सभासद छाया श्रीवास्तव, पूर्व सभासद माधुरी सिंह, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष वरुण सिंह शामिल हैं।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष केके सिंह, जिला महामंत्री राजेश सिंह व पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी की त्रिस्तरीय समिति ने बुधवार को निष्कासित भाजपा सदस्यों के अलावा कांग्रेस छोड़ कर आए माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष राम चंद्र सिंह, व्यवसायी सुनील मौर्य को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

जिला प्रभारी कौशलेंद्र पटेल ने कहा कि भाजपा में आज जो लोग पार्टी में शामिल हुए हैं, वे भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं। जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण पांडेय, रवि गुप्ता, रजत सक्सेना, विक्रम, अभय और अनुराग आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed