{"_id":"5e10e0f88ebc3e880e39664d","slug":"bjp-wants-to-divide-the-society-ojha-pratapgarh-news-ald264818285","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को धर्म के नाम पर बांटना चाहती है भाजपा : शिवाकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को धर्म के नाम पर बांटना चाहती है भाजपा : शिवाकांत
विज्ञापन

बोले सपा जिलाध्यक्ष, जिले में कानून व्यवस्था नाम की नहीं है कोई चीज
प्रतापगढ़। पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा ने कहा है कि भाजपा देश में सीएए और एनआरसी लागू करके समाज को धर्म के आधार पर बांटना चाहती है। उन्होंने इसे काला कानून की संज्ञा देते हुए अविलंब वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार से लोगों को ध्यान बांटने के लिए यह कानून लागू किया गया है।
शनिवार को सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा ने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर विफल रही है। एनआरसी को लेकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रपति के बयान में काफी विरोधाभास है। गृह मंत्री और राष्ट्रपति जहां एनआरसी लागू होने की बात कह रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री झूठ बोलकर देशवासियों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और महंगाई रोकने में सरकार पूरी तरह फेल है। उन्होंने कहा कि जब एसपी के तबादले में 50 से 60 लाख रुपये वसूले जा रहे हैं तो थानेदारों से कितना वसूला जाता होगा। सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने कहा कि पुलिस हत्या की घटनाओं को दबा दे रही है। इसके पूर्व सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करें। युवा नेता संजय पांडेय ने कहा कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे वर्ष विरोध प्रदर्शन के साथ ही शहर और गांव के आम नागरिकों को भाजपा की तुष्टीकरण नीति से अवगत कराएंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद सीएन सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, इरशाद सिद्दीकी, रामकृष्ण मिश्र, महिमा गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।