{"_id":"57b9f32e4f1c1b270ed4ef74","slug":"bjp-tiranga-yatr","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में शहीदाें की याद में निकाली गई तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में शहीदाें की याद में निकाली गई तिरंगा यात्रा
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के 70 साल बाद जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत रविवार को सांसद हरिबंश सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा शहर में निकली। इसका शुभारंभ सई नदी पुल से हुआ। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कंपनी बाग में आकर समाप्त हुई। जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मकसद देशवासियों के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जगाना है।
इस मौके पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यात्रा के दौरान सांसद हरिबंश सिंह खुली जीप में समर्थकों के साथ चल रहे थे। जेठवारा से कटरा गुलाब सिंह तक तिरंगा यात्रा भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन की अगुवाई में निकाली गई। विश्वनाथगंज विधानसभा के बूथों पर तिरंगा यात्रा भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह की अगुवाई में निकालीगई। लक्ष्मणपुर,मानधाता, मोहनगंज मंडल के बूथों पर निकली यात्रा में सुशील सिंह ने कहा कि तिरंगे की शान झुकने न पाये। कुंडा में भाजपा सांसद विनोद सोनकर की अगुवाई में शनिवार को मानिकपुर के चन्द्रगुप्त मौर्य इंटर काॅलेज से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
मानिकपुर से निकली तिरंगा यात्रा आलापुर, नवाबगंज,परियावां, अदलाबाद, अस्थान, लवाना, कुसुवापुर, भददिव, खनवारी, संग्रामगढ़, हीरागंज, ताजपुर होते हुये कुंडा पहुंची। पुरवियन का पुरवा के समीप नहर पर सांसद ने लोगों को संबोधित कर यात्रा का समापन किया