फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   city will be developed if BJP makes city's government

भाजपा की सरकार में होगा शहर का विकास

Sun, 12 Nov 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 12 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
city will be developed if BJP makes city's government
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
अब तक दूसरी पार्टी की सरकारों के चलते नगरपालिका एवं नगर निगम के भाजपा अध्यक्ष व महापौर विकास कार्य नहीं कर पाते थे। अड़ंगेबाजी के चलते विकास कार्य नहीं हो पाते थे। मगर इस बार ऐसा नहीं होगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार में शहर का सर्वांगीण विकास होगा। यह बातें रविवार को शहर के बाबागंज स्थित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। कार्यकर्ताओं क ी एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी चुनाव छोटा-बड़ा नहीं होता है। नगर निकाय का चुनाव भी हम सबके लिए अहम है। इसे भी विधान सभा चुनाव की तरह ही कार्यकर्ता गंभीरता से लें। यह चुनाव भी चुनौतीपूर्ण है। इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मै यहां अध्यक्ष पद के नाते नहीं, बल्कि कार्यकर्ता बनकर आया हूं। मुझे पता है कि यहां भाजपा के प्रति लोगों की सकारात्मक भावनाएं हैं। सभी इस चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी पे्रमलता सिंह सिंह समेत अन्य प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी व संचालन श्यामसुंदर टाऊ ने किया। इस अवसर पर मंत्री राजेंद्र प्रसाद उर्फ मोती सिंह, विधायक धीरज ओझा, सदर विधायक संगमलाल गुप्ता, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष हरिप्रताप सिंह, अवधेश मिश्र आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन


कानून के दायरे में रहकर होगा राममंदिर का निर्माण
 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा है कि भाजपा अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर संकल्पित है, लेकिन यह कानून के दायरे में रहकर होगा। राममंदिर के निर्माण में हम सबकी आस्था है। इसके लिए हम सभी संकल्पित है। उन्होंने कहा कि यह आस्था का विषय है। वह रविवार को शहर में नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्रेमलता के कार्यालय का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उद्वेश्यपरक चुनाव लड़ती है। वह चाहे विधानसभा का चुनाव हो, लोकसभा का या फिर मेयर अथवा पार्षद का। संकल्प पत्र के माध्यम से चुनाव लडने से पार्टी के उद्देश्यों का पता चलता है। चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह हार बहुत मायने नहीं रखती है। भाजपा पूरे देश में एक मजबूत आधार रखती है। पार्टी भेदभाव रहित विचारधारा से कार्य कर रही है। यही वजह है वह पूरे देश में उसकी पकड़ मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed