फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP government will be removed if small parties including SP unite: Shivpal

प्रतापगढ़ : सपा सहित छोटे दल एक हो जाएं तो भाजपा सरकार को हटा देंगे-शिवपाल

Sat, 23 Oct 2021 03:49 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 23 Oct 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
BJP government will be removed if small parties including SP unite: Shivpal
संडवा चंडिका के बाबूगंज में प्रसपा के परिवर्तन यात्रा में बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव। - फोटो : PRATAPGARH
सपा से अलग होकर नई पार्टी बनाकर प्रदेश में सामाजिक परिवर्तन रथ लेकर निकले शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि छोटे दल और सपा एक हो जाएं तो भाजपा सरकार को हटाया जा सकता है। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव प्रयागराज से जिले में सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर पहुंचे। देल्हूपुर बाजार में पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत में प्रसपा मुखिया ने कहा कि छोटे दल और सपा एक हो जाएं तो आसानी से भाजपा सरकार को हटाया जा सकता है।
विज्ञापन


सपा से गठबंधन की बात पर किनारा करते हुए उन्होंने आगरा में सफाईकर्मी की हिरासत में मौत के मामले को कानून व्यवस्था की खामी करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के कंट्रोल में अधिकारी नहीं हैं। अफसरों की मनमानी के कारण प्रदेश के लोग परेशान हो रहे हैं। प्रसपा मुखिया का परिवर्तन रथ प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग से होते हुए भंगवाचुंगी चौराहे पर पहुंचा। यहां पंडित आलोक मिश्र के साथ शंखनाद कर उनका स्वागत किया गया। परिवर्तन रथ करीब पांच मिनट के लिए रुका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अमेठी जनपद की ओर रवाना हो गया। संडवाचंद्रिका में पार्टी नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। समर्थकों का स्वागत व उत्साह देख राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। परिवर्तन रथ में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, प्रदेश सचिव व अधिवक्ता विनोद पांडेय, युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव दुर्गा प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed