फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike went out of control on speed breaker, two friends died

Pratapgarh News: स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक, दो दोस्तों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike went out of control on speed breaker, two friends died
धरौली मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात स्पीड ब्रेकर पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। सभी जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर जौनपुर अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जौनपुर के त्रिलोचन सराय निवासी राहुल गौतम (28) की साली का शुक्रवार को जन्मदिन था। इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने राहुल अपने दो दोस्तों के साथ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामपुर बवरिहा गांव आया था। आधी रात वह दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। बाइक पर राहुल के अलावा बदलापुर के शेखपुरा निवासी अखिलेश गौतम (24) व विशाल गौतम (18) सवार थे।
विज्ञापन

धरौली नहर के करीब बने स्पीड ब्रेकर पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर करीब स्थित बरगद के पेड़ से टकरा गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को अमरगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। अखिलेश की जौनपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में विशाल को जौनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इधर, मृतक अखिलेश के शव को लेकर परिजन आसपुर देवसरा थाने आ गए। छानबीन के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

पहले सड़क के किनारे पेड़ तो अब ब्रेकर से हादसे
धरौली नहर की पुलिया काफी समय से जानलेवा बनी हुई है। बीते वर्ष सोनावां से तेरही कार्यक्रम से लौट रहे एक ही परिवार के लोगों की बोलेरो अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई थी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। दिसंबर 2024 को एक बाइक सवार की भी मौत हुई थी, जिसे लेकर लोगों ने प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed