{"_id":"678208e12d9c4da480099ce8","slug":"bike-rider-killed-in-truck-collision-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-131947-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पिंगरी गांव निवासी 40 वर्षीय कुंवर अमरेश सिंह शुक्रवार की दोपहर बाइक लेकर मानिकपुर से कुंडा की तरफ जा रहे थे। तभी मन्नान की बाजार के पास प्रयागराज लखनऊ हाइवे पर कुंडा से मानिकपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार कुंवर अमरेश सिंह घायल हो गए। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए सीएचसी कुंडा ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही मां शांती देवी, पत्नी नीतू सिंह, बेटा रूद्र प्रताप सिंह, ध्रुव प्रताप सिंह समेत परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजन रोते बिलखते हुए सीएचसी पहुंचे। उधर पुलिस ने घटना के बाद भाग रहे चालक समेत ट्रक को हिरासत में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती