फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike rider killed in collision with recovery van

Pratapgarh News: रिकवरी वैन की टक्कर से बाइकसवार की मौत

Wed, 10 May 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 10 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in collision with recovery van
रिकवरी वैन की टक्कर से बाइकसवार की मौत
विज्ञापन

नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भुपियामऊ गांव के पास मंगलवार सुबह हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़। प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर रिकवरी वैन की टक्कर से बाइकसवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से उसे उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
नगर कोतवाली के कुसमी गांव में रहने वाला दीपक यादव (35) मंगलवार को रिश्तेदार को बाइक से छोड़ने भुपियामऊ चौराहे पर गया था। घर लौटते वक्त भुपियामऊ पुलिस चौकी के पास ही पीछे से रिकवरी वैन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाहियों के पहुंचने तक चालक रिकवरी वैन लेकर भाग निकला था। राजा प्रताप बहादुर मेडिकल काॅलेज से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज की एसआरएन को रेफर किया। एंबुलेंस में दीपक की मौत हुई इससे परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

एससीएसटी के आरोपी को पकड़ा
रखहा। कंधई थाना क्षेत्र के गोलापुर गांव के पास मंगलवार को पुलिस ने एससीएसटी के मामले में फरार चल रहे इसी गांव के बंटी प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी व परिजनों पर पिटाई के बाद दुराचार की शिकायत
जेठवारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के डेरवा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार को महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया है कि पति से विवाद के बाद वह बच्चों के साथ रहती थी। पड़ोस मोहल्ले के एक आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी के घर पीड़िता सोमवार को उलहाना देने गई तो कहासुनी के दौरान प्रेमी व उसके परिजनों ने उसे डंडे से पीटा था। पिटाई करते हुए आरोपियों का किसी ने मोबाइल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया था। जांच में जुटी पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed