{"_id":"60ddcbef8ebc3ebb4c4fe42b","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-truck-pratapgarh-news-ald3097632128","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
रिश्तेदारी में निमंत्रण में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुए हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
लालगंज कोतवली के भोपतपुर निवासी अमरजीत सरोज (23) बुधवार की रात दस बजे बाइक से नया पुरवा में रिश्तेदार के यहां आयोजित निमंत्रण में शामिल होने जा रहा था। बाइक से वह लालगंज में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित पुराने पेट्रोलपंप के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल अमरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के बाद रात में अंधेरे का फायदा उठाकर चालक ट्रक लेकर भाग निकला। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।