फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Benefits of natural farming explained to farmers

Pratapgarh News: किसानों को बताए गए प्राकृतिक खेती के फायदे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Benefits of natural farming explained to farmers
कृ​षि विज्ञान केंद्र ऐंठू में विश्व खाद्य दिवस पर प्राकृतिक खेती कार्यशाला में बोलते डॉ.नवीन कु
विश्व खाद्य दिवस पर बृहस्पतिवार को राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केंद्र कालाकांकर में प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. नवीन कुमार सिंह ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती आज की आवश्यकता है, क्योंकि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता घट रही है और नदियां प्रदूषित हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत जैसे देशी जैविक घोलों का उपयोग कर मृदा स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाएं। पशु वैज्ञानिक डाॅ. प्रसेनजीत कुमार ने कहा कि प्राकृतिक खेती में देशी गाय का विशेष महत्व है। गाय का गोबर और गोमूत्र न केवल खेतों के लिए जैविक उर्वरक के रूप में उपयोगी हैं, बल्कि इससे बने घोल पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में कृषि विभाग से जगदंबिका प्रसाद, विश्वजीत प्रताप सिंह, शिवम यादव, रामेश्वर प्रसाद, लक्ष्मीकांत, आलोक शुक्ला व अवध बिहारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed