फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Belha will get another bypass, there will be no jam in Lalganj, Mohanganj and Raniganj

प्रतापगढ़: बेल्हा को मिलेगा एक और बाईपास, लालगंज, मोहनगंज और रानीगंज में अब नहीं लगेगा जाम

Mon, 13 Feb 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 13 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Belha will get another bypass, there will be no jam in Lalganj, Mohanganj and Raniganj
बेल्हा को एक और बाईपास का तोहफा मिलने जा रहा है। 62 किमी लंबे बाईपास के बनने से तीन तहसीलों के 82 गांवों के किसान प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

नया बाईपास लालगंज, सगरासुंदरपुर, मोहनगंज और रानीगंज बाजार में लगने वाले जाम से निजात दिलाएगा। नए बाईपास के निर्माण के लिए राजस्व विभाग ने सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया है। सांसद संगमलाल गुप्ता के अथक प्रयास से जिले में एक और बाईपास का निर्माण होने जा रहा है।
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर लालगंज तहसील के रामपुर तियाई के निकट स्थित अर्जुनपुर गांव से निकलने वाला बाईपास जेठवारा थाने के निकट से प्रयागराज-फैजाबाद हाईवे को क्रास करता हुआ रानीगंज तहसील के आगे चिरकुट्टी बाजार में हाईवे में मिल जाएगा।
विज्ञापन

इस बाईपास का निर्माण होने से लालगंज, सगरासुंदरपुर, मोहनगंज, कटरामेदनीगंज और रानीगंज तहसील में लगने वाले जाम का झंझट खत्म हो जाएगा। 62 किमी लंबे बाईपास में लालगंज, सदर और रानीगंज तहसील के 82 गांव के किसानों की जमीन जाएगी। जमीन के बदले किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने इन गांवों का नक्शा और खतौनी को एकत्रित कर लिया है। अब किस किसान की कितनी जमीन बाईपास में जा रही है, इसका सर्वे किया जा रहा है। किसान के जमीन का हिस्से का निर्धारण होते ही मुआवजे की राशि निश्चित की जाएगी।
हालांकि अभी बाईपास निर्माण के लिए कोई बजट नहीं मिला है, मगर जिस तेजी से राजस्व विभाग कार्य कर रहा है, उससे लगता है कि चालू वित्तीय वर्ष में ही बाईपास के लिए बजट की मंजूरी मिल जाएगी।

Iजिले में नए बाईपास का निर्माण करने के लिए तीन तहसीलों की खतौनी और नक्शा जमा करा लिया गया है। जल्द ही हिस्सा निर्धारण करके शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद ही शासन स्तर से अगला कदम उठाया जाएगा। राकेश कुमार पटेल, मुख्य राजस्व अधिकारीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article