फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Belha businessmen on target of miscreants

बदमाशों के निशाने पर बेल्हा के व्यापारी

Sat, 30 Jan 2021 01:23 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Belha businessmen on target of miscreants
सुल्तानपुर के पयागीपुर में सराफ व्यापारी से लूट की घटना के बाद श्याम विहारी गली में पसरा सन्नाटा - फोटो : PRATAPGARH
सुल्तानपुर में जिले के एक और सराफा कारोबारी के कर्मचारी से हुई तीस लाख रुपये की लूट के बाद जिले के कारोबारियों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद व्यापारी के घर से दुकान तक सन्नाटा पसरा रहा। एक माह के भीतर बदमाश एक तीन सराफा कारोबारियों को अपना निशाना बना चुके हैं। इसके अलावा गल्ला व्यापारी से भी 15 लाख की लूट हुई थी।
विज्ञापन

शहर स्थित श्याम बिहारी गली के रहने वाले सराफा व्यापारी प्रह्लाद खंडेलवाल का कर्मचारी सुलतानपुर जनपद के ज्ञानीपुर निवासी पन्नालाल सोनी अपने एक साथी के साथ तीस लाख रुपये लेकर दिल्ली के लिए निकला था। सुल्तानपुर से उन्हें दिल्ली के लिए बस पकड़नी थी। पन्नालाल ई-रिक्शा से लखनऊ-बनारस राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अमहट चौराहे के पास पहुंचा। तभी बदमाश तमंचे के बल पर उसका रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद जिले में खलबली मच गई। व्यापरियों में आक्रोश फैल गया। प्रह्लाद की दुकान बंद रही।
विज्ञापन

जिले के व्यापारी बीते माह भर से बदमाशों के निशानें पर हैं। पहले श्याम बिहारी गली में सुरेश सोनी की दुकान पर बदमाश डाका डालकर 90 लाख रुपये के जेवर लूटकर फरार हो गए थे। इसके बाद पट्टी में सराफ की गोली मारकर हत्या करने के बाद रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। पट्टी के मंगरौरा में गल्ला कारोबारी से 15 लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को आशंका, प्रतापगढ़ से ही पीछे लगे थे बदमाश
सराफा व्यापारी प्रह्लाद खंडेलवाल के कर्मचारी के साथ तीस लाख की लूट के बाद सुलतानपुर के साथ प्रतापगढ़ पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए हाथ-पैर चलाने लगी। बताया जा रहा है कि व्यापारी के दो कर्मचारी रुपये लेकर दिल्ली जा रहे थे। इसमें एक सुलतानपुर जनपद का रहने वाला है, जबकि दूसरा प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस को शक है कि प्रतापगढ़ से ही बदमाशों ने रेकी की थी। इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed