फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bawal in Tejgarh, raid on police,

तेजगढ़ में बवाल, पुलिस पर पथराव, एएसपी को दौड़ाया

Tue, 23 Apr 2019 11:49 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
 बदमाशों की गोली से घायल सब्जी विक्रेता की मौत के बाद मंगलवार की शाम शव गांव पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने शव के पीछे पहुंचे एएसपी पश्चिमी को दौड़ा लिया। भाग रहे पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। पुलिसकर्मी जान बचाकर वहां से भाग निकले। विरोध में तेजगढ़ बाजार की दुकानें बंद रहीं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक अफसर लोगों को समझाने में जुुटे थे। 
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के तेजगढ़ बाजार निवासी सब्जी विक्रेता सतीश जायसवाल को रंगदारी न देने पर बदमाशों ने 18 अप्रैल को गोली मार दी थी। उसे गंभीर हालत में प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सब्जी विक्रेता के पुत्र रोहित जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने पूरे कमौरा निवासी कलीम उर्फ कल्ले, मो. रईस, अफसर उर्फ लोहा व एक अज्ञात पर रंगदारी मांगने व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के बाद से सब्जी विक्रेता की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन


मंगलवार भोर में उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गईं। इसकी जानकारी होने पर बाजार समेत आसपास के गांवों में तनाव फैल गया। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लोगों में गुस्सा था। कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। बाजारवासियों व मृतक के परिजनों में आक्रोश को देखते हुए लालगंज, सांगीपुर व उदयपुर की पुलिस के साथ एसडीएम लालगंज व सीओ लालगंज रमेशचंद्र भी पहुंच गए। लोगों को समझाने का प्रयास अफसर करते रहे। शाम को सब्जी विक्रेता का शव घर पहुंचने पर परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पीछे से एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष के साथ पहुंचे। उन्हें देखते ही लोग उत्तेजित हो गए। ग्रामीणों ने एएसपी पश्चिमी को दौड़ा लिया। बचने के लिए वह वाहन में बैठकर पीछे की ओर भागे। गुस्साई भीड़ पुलिस के वाहनों पर पथराव करने लगी। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। 50 लाख रुपये मृतक के परिजनों को मदद दी जाए और एक बेटे को सरकारी नौकरी मिले।

एसडीएम ने उनकी मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिया, लेकिन लोग उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे। एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला ने बताया कि वह मौके पर हैं। परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है। पथराव या दौड़ाने जैसी कोई बात नहीं हुई। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सडक़ जाम की बात गलत है। 

दूसरे छोर पर मौजूद थी फोर्स, एसडीएम भी डटे
लालगंज कोतवाली के पूरे आचार्य तेजगढ़ में एसडीएम लालगंज भारी फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। हालांकि बाजार के उत्तरी छोर पर अफसर बैठकर बातचीत करते नजर आए। बवाल की आशंका को देखते हुए पीएसी भी बुला ली गई थी।

बवाल की आशंका में सहमे रहे लोग
तेजगढ़ में बदमाशों की गोली से घायल सब्जी विक्रेता सतीश जायसवाल के मौत की खबर के बाद से ही क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। बवाल की आशंका में लोग सहमे रहे। आसपास के गांवों के लोग उस रास्ते से गुजर नहीं रहे थे। आरोपियों के घर के पुरुष फरार थे। दबिश के दौरान महिलाएं भी भाग निकलीं।


छह दिन बाद भी आरोपी नहीं लगे पुलिस के हाथ
सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। व्यापारी के बेटे ने मुकदमा भी दर्ज कराया। इसके बावजूद पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी। पुलिस लगातार उनके घरों पर दबिश दे रही है। एसपी के आदेश पर आरोपियों को पकड़ने के लिए स्वॉट टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed