फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Banker's son shot dead after opposing loot

लूट का विरोध करने पर बैंककर्मी के बेटे की गोली मारकर हत्या

Sun, 30 Jun 2019 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Banker's son shot dead after opposing loot
बदमाशों की गोली से मृत बैंक कर्मी शिवम। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
लूट का विरोध करने पर बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

बाइक सवार चार बदमाशों ने डांडी मोड़ पर अंजाम दी घटना
पत्नी के साथ ससुराल से लौट रहा था घर, महोबा का रहने वाला है बैंककर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
सगरासुंदरपुर। लूट का विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी से पर्स लूटकर बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश देने लगी। मृतक महोबा का रहने वाला है। मौके पर पहुंचे एसपी एस आनंद घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बदमाशों की धरपकड़ में मातहतों को लगाया।
मृलत: महोबा जनपद के कस्बा निवासी रामकिशोर पांडेय जिला सहकारी बैंक सुंदरगंज मानधाता में कैशियर है। वह अपने परिवार के साथ सगरासुंदरपुर के तिना गांव के करीब किराए पर मकान लेकर रहता है। उसके साथ बैंक में बेटा शिवम पांडेय भी संविदा पर कंप्यूटर आपरेटर का काम किया करता था। उसने अपने बेटे शिवम पांडेय 30 की शादी डेरवा बाजार निवासी नेहा पांडेय के साथ कई साल पहले की थी। शनिवार को शिवम पत्नी नेहा के साथ अपनी ससुराल डेरवा बाइक से गया था। वहां से रात करीब पौने नौ बजे बाइक से पत्नी नेहा व तीन साल के बेटे के साथ घर लौट रहा था। लक्ष्मणपुर- सगरासुंदरपुर मार्ग से होते हुए जब शिवम डांडी मोड़ के पास पहुंचा तो एक बाइक से पहुंचे चार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक सवार बदमाशों ने शिवम के रुकते ही नेहा की ओर असलहा तानते हुए पर्स मांगा। शिवम विरोध करते हुए शोर मचाने लगा। यह देख बदमाशों ने शिवम के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही शिवम खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर असलहा लहराते हुए नेहा का पर्स लेकर भाग निकले। पर्स में तीन हजार रुपये, जेवरात व मोबाइल था। आनन-फानन में लोगों की मदद से घायल शिवम को लेकर लोग लालगंज सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही अस्पताल पहुंचे परिजन रोने बिलखने लगे। एसपी एस आनंद ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए स्वाट टीम व लालगंज पुलिस के साथ ही जेठवारा पुलिस को लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

लोकल बदमाशों ने अंजाम दी घटना
बदमाशों को पहचान गया था शिवम, बचने के लिए मार दी गोली
पत्नी ने असलहा तानते ही बदमाशों को दे दिया था पर्स
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पर्स लूटकर भागने वाले बदमाश लोकल हैं। बदमाशों को शिवम पहचान गया था। तभी तो भेद खुलने के भय से बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि बदमाशों ने पत्नी को जैसे ही असलहा दिखाया। भयभीत नेहा ने पर्स बदमाशों के हवाले कर दिया था। इसके बावजूद बदमाशों ने शिवम को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा निवासी शिवम पांडेय अपने पिता रामकिशोर के साथ बैंक में कंप्यूटर आपरेटर का काम करता था। रविवार को अवकाश होने के कारण शिवम पत्नी नेहा को लेकर ससुराल डेरवा गया था। वहां से घर लौटते समय देर हो गई। पत्नी नेहा की मानें तो जैसे ही बदमाशों ने डांडी मोड़ पर उन लोगों को रोककर असलहा दिखाया। भय के कारण उसने पर्स बदमाशों के आगे बढ़ा दी। शिवम ने विरोध किया लेकिन बदमाश कुछ दूर तक जाने के बाद वापस लौटे और शिवम को गोली मार दी। ऐसे में पुलिस भी संदेह कर रही है कि शिवम का कई सालों से तिना व सगरासुंदरपुर में उठना बैठना था। इससे लगता है कि बदमाशों को शिवम ने पहचान लिया होगा। तभी तो बदमाशों ने उसे गोली मारकर मौत की नींद सुला दी। स्थानीय बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम निकली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed