{"_id":"58a73b8f4f1c1bab19d84fc4","slug":"bank-will-close-to-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 तक निपटा लें काम, पांच दिन बैंकों में लटकेगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 तक निपटा लें काम, पांच दिन बैंकों में लटकेगा ताला
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
softbank
विज्ञापन
अगर बैंक से रुपये निकालना और जमा करना है, तो इस काम को 21 फरवरी तक निपटा लीजिए। इसके बाद पांच दिन तक आप बैंक से लेन-देन नहीं कर पाएंगे। जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों में 22 फरवरी से पांच दिन का अवकाश रहेगा।
जिले के बैंक शाखाओं में तैनात अधिकांश कर्मचारियों की तैनाती माइक्रो आब्जर्वर के रूप में कर दी गई है। कुछ बैंकें ऐसी हैं, जिनमें शाखा प्रबंधक सहित सभी कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है, जबकि अधिकांश शाखाओं में शाखा प्रबंधक को छोड़कर सभी कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लग गई है। 280 मतदेय स्थलों पर माइकोआब्जर्बर के रूप में कर्मचारियों के तैनात होने से बैंकों में कामकाज होना संभव नहीं होगा। 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए यह कर्मचारी 22 फरवरी को ही बूथ के रवाना हो जाएंगे। इससे बैंकों में लेन-देन करना संभव नहीं होगा। 23 फरवरी को जिले में मतदान होने के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
24 फरवरी को महाशिवरात्रि और 25 फरवरी को चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा। 26 फरवरी को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेेंगे। इससे 27 फरवरी को ही कामकाज संभव होगा। बीओबी के चीफ मैनेजर आरआर गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों की ड्यूूटी में चुनाव में लगने से समस्या खड़ी हुई है।