फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bad eating habits during festivals increased blood pressure and sugar levels in patients.

Pratapgarh News: त्योहार पर बिगड़े खानपान ने मरीजों में बीपी- शुगर का लेवल बढ़ाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bad eating habits during festivals increased blood pressure and sugar levels in patients.
दिवाली और छठ पर्व पर मिठाइयों के साथ ही तमाम तरह के व्यंजन खाने से शुगर और ब्लड प्रेशर के रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1530 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें बीपी के 350 तो मधुमेह के 270 और बुखार पीड़ित 400 मरीज इलाज कराने आए थे। रोगियों को डॉक्टरों ने जरूरी दवा के साथ ही त्योहार पर बिगडे खानपान को ठीक करने की सलाह दी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. अनुज चौरसिया ने बताया कि त्योहार पर तरह-तरह के व्यंजन और मिठाइयों के खाने से लोगों का शुगर लेवल बढ़ गया है। बदलते मौसम के कारण बीपी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि ठंड के दिनों में रक्त धमनियों व हृदय पर अधिक दबाव पड़ने से बीपी उच्च स्तर पर हो जाता है। बीपी अधिक होने से हार्टअटैक और ब्रेन स्ट्रोक की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. वकील अहमद ने कहा कि बदलते मौसम में बुखार और खांसी के साथ दमा के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि खांसी के हो या फिर बुखार के मरीजों को गुनगुना पानी पीना चाहिए। बगैर चिकित्सक सलाह किसी प्रकार की दवा बाजार से खरीदकर नहीं खाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
तला-भुना अधिक नमक युक्त खानपान से बचें।
-सूर्योदय के बाद ही सुबह टहलने के लिए निकलें।
- समय-समय पर बीपी मापते रहना चाहिए।
- सिगरेट और शराब के सेवन से बचें।
- बच्चों को ऊनी कपड़े से ढककर रखें।
- बच्चों को गुनगुना पानी पिलाएं, नियमित स्नान नहीं कराएं।
-तेज बुखार होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed