{"_id":"6851b3e2dd79c738ca0ea462","slug":"ayushi-and-ramveer-defeated-their-opponents-and-won-bronze-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-141806-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आयुषी व रामवीर ने विरोधियों को किया चित, जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आयुषी व रामवीर ने विरोधियों को किया चित, जीता कांस्य
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में आयुषी और रामवीर ने पहलवानों को पटखनी देकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों के बेहतर खेल प्रदर्शन पर साथियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही परिजनों ने जीत की खुशी मनाई।
अंडर-15 राज्य स्तरीय दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन नंदिनी नगर महाविद्यालय गोंडा में हुआ। 14 से 15 जून तक हुई कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के दो पहलवानों ने बाजी मारी है। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गड़वारा के कक्षा नौवीं की छात्रा आयुषी सिंह ने 33 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है।
कुंडा निवासी राजवीर यादव ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने प्रदेश में जनपद का नाम रोशन किया है। जिला कुश्ती संघ के सचिव जय बहादुर सिंह और अध्यक्ष पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनवर खान ने दोनों पहलवानों को स्पॉन्सरशिप दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्पॉन्सरशिप मिलने पर दोनों खिलाड़ी प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज ने भी पहलवानों को बधाई दी।
इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी रंजीत यादव, रामकुमार सिंह, राघवेंद्र सिंह, राघवेंद्र शुक्ला, देवव्रत सिंह, राकेश सिंह, आदित्य शुक्ला, गौरव, अंकित तिवारी, विक्रम सिंह, निखिल राणा ने बधाई दी है।