{"_id":"57d2f6384f1c1b5d78317f21","slug":"auto-driver-not-follow-the-rul","type":"story","status":"publish","title_hn":"आॅटो चालकों की मनमानी, बढ़ा रही परेश्ाानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आॅटो चालकों की मनमानी, बढ़ा रही परेश्ाानी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
न्ययूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में ज्यादातर आटो और मैजिक चालक मनमानी पर उतारू हो गए हैं। चालक न तो नियमों का पालन करते हैं और न ही उनमें पुलिस का डर रह गया है। बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सवारियां बैठाने लगते हैं। यात्रियों के साथ अभद्रता भी करते हैं। जबरन हाथ पकड़कर यात्रियों को दो चालक खींचतान करने लगते हैं। तीन सवारियों की जगह दस से 12 लोगों को आटो चालक तो आठ की जगह 14 से 16 यात्रियों को लटका कर मैजिक चालक सड़क पर फर्राटा भरते हैं। यातायात विभाग सबकुछ देखते हुए भी चुप्पी साधे रहता है।
इतना ही नहीं एक मैजिक पर आठ लोगों को बैठने के लिए एआरटीओ विभाग ने परमिट दे रखा है। इसके बाद भी चालक कम से कम 14 से 16 यात्रियों को बैठा और लटकाकर चलते हैं। पुलिस देखती है तो वह बगल से किनारा काट लेती है और एआरटीओ ऐसे चालकों पर कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझते। यही हाल आटो चालकों का है। एआरटीओ ने एक आटो पर बैठने के लिए तीन ही लोगों को छूट दे रखी है, मगर चालक 8 से 12 लोगों तक बैठा और लटका कर सफर करवाते हैं। इससे हर समय यात्रियों की जान जोखिम में रहती है। कुछ चालक ऐसे हैं जो सवारी को पहले बैठाकर भागने के चक्कर में तेज गति में चलते हैं।
यात्रियों के साथ जोर जबरदस्ती करना गलत है। अभियान चलाकर ओवरलोड और बगैर लाइसेंस आटो व मैजिक चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बीच सड़क पर गाड़ी रोक कर सवारी बैठाते मिलने पर गाड़ी सीज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
संतोष यादव, टीआई।