{"_id":"655b850998d6f314500b0436","slug":"australias-victory-left-bookmakers-bankrupt-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-7758-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आस्ट्रेलिया की जीत ने सटोरियों को कर दिया कंगाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आस्ट्रेलिया की जीत ने सटोरियों को कर दिया कंगाल
Mon, 20 Nov 2023 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 20 Nov 2023 09:40 PM IST
विज्ञापन
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को आस्ट्रेलिया व भारत के बीच विश्व कप क्रिकेट के खिताबी मुकाबले ने सटोरियों को कंगाल कर दिया। सटोरिए ने टॉस, कुल स्कोर और जीत-हार पर करोड़ों रुपये का दांव लगाए थे।
जीत-हार के साथ ही पॉवर प्ले में कौन सी टीम कितने रन बनाएगी, 50 ओवर की पारी में कौन सी टीम कितने रन बनाएगी और टॉस का भाव भी सामने आया है। सूत्रों के अनुसार भारत की जीत पर 46 से 47 तक का भाव लगा था। यानी भारत की जीत पर एक लाख रुपये लगाने वालों को 46 हजार रुपये अतिरिक्त मिलता। इंडिया की हार होने पर एक लाख रुपये देना पड़ा।
सटोरियों ने भारत के 50 ओवर में 322-326 रन बनाने पर दांव लगाए थे। टीम इंडिया कम रन ही बना सकी। आस्ट्रेलिया की हार व इंडिया की जीत पर भी 52 से 55 के बीच सट्टा लगा था। विराट कोहली, रोहित शर्मा के अर्द्धशतक पर भी दांव लगाया था। गेंदबाजों के निर्धारित ओवर पर भी रन व विकेट को लेकर सट्टा लगाया गया था।
विज्ञापन
शहर के श्याम बिहारी गली, स्टेशन रोड, महुली, चिलबिला, मीराभवन समेत ग्रामीण अंचलों में भी क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में सट्टा बाजार गर्म रहा। पुलिस गश्त करती रही और दुकानों पर बैठे सटोरिये मोबाइल से ही सट्टा लगाते रहे। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले में सट्टा लगाने वालों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई थी। हालांकि कोई हाथ नहीं लगा।
-- -
बैंक खाते में सट्टे की रकम ने बढ़ाई थी हलचल
क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान सट्टेबाज की करतूत ने बैंक अफसरों से लेकर पुलिस तक की टेंशन बढ़ा दी थी। सूत्रों के अनुसार सट्टेबाज ने एक बैंक खाते में लंबी रकम भेजी। जिसके बाद बैंक मैनेजर से लेकर कैशियर तक परेशान हो उठे। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। कुछ लोगों की धरपकड़ के बाद प्रकरण को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। कोतवाली पुलिस ऐसी किसी कार्रवाई से इन्कार कर रही है।