फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Attack on young man with sharp weapons, air firing

धारदार हथियार से युवक पर हमला, हवाई फायङ्क्षरग

Wed, 22 Jul 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Attack on young man with sharp weapons, air firing
कुंडा कोतवाली के सरियावां में गोली लगने से घायल युवक को सीएचसी लेेकर पहुंचे परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
बेटे की दवा करवाकर घर जा रहे युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान उस धारदार हथियार से प्रहार किया गया। आसपास के लोगेां ने बीचबचाव करने का प्रयास किया तो हवाई फायरिंग की गई। पुलिस के आने पर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर सरियावां गांव निवासी मो.समीर पुत्र शोएब अपने बेटे का इलाज कराने कुंडा आया था। लौटते समय ताजपुर बाजार में कुछ लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। इसके साथ ही उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आसपास के लोग बीचबचाव के लिए दौड़े तो हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई गई। इससे लोग रुक गए। थोड़ी ही देर में पुलिस के आने की सूचना पर हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक व उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। पुलिस देर रात मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन

तीन दिन से गायब युवक का शव नहर में मिला
तीन दिन से गायब युवक का शव नहर में मिला। सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने शव केा बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
केातवाली क्षेत्र के नेवली का पुरवा ताजपुर गांव निवासी शैलेंद्र (35) पुत्र ज्ञानचंद्र रविवार केा अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। उसका पता न चलने पर सोमवार को कुंडा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार की सुबह लोगों ने नहर में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट खेलने के विवाद में जमकर मारपीट, छह लोग घायल
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाबूरायजहांपुर गांव में सोमवार को क्रिकेट खेलने के विवाद में मारपीट हो गई। इससे दोनों तरफ से छह लोग घायल हो गए।
गांव में मंगलवर को कुछ युवा क्रिकेट खेल रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत करा दिया। शाम करीब 5 बजे रोहित सिंह, गौरव सिंह, पिंकू मिश्रा और राज गांव के किनारे दुकान पर कुछ सामान लेने जा रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। मामले में अरविंद कुमार सरोज पुत्र राजेंद्र कुमार सरोज की तहरीर पर राज सिंह पुत्र छोटेलाल, रोहित सिंह स्त्रत्त्पुत्र दिनेश, गौरव सिंह पुत्र मुन्नू सिंह, टिंकू मिश्रा पुत्र माता बदल के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट, गालीगलौज, तोडफ़ोड़ और एससीएसटी की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है।

बाइक एजेंसी में घुसकर युवक को पीटा
कोतवाली क्षेत्र के शेरगढ़ निवासी तबरेज पुत्र मो. जमील कस्बे के कबरियागंज स्थित बाइक एजेंसी में सर्विस कराने गया था। इस दौरान मो. अशफाक, सैयद अल्ताफ पुत्रगण सैयद अबरार निवासी सुभाष नगर कुंडा व मो. इमरान पुत्र उम्मत अली राजेंद्र नगर कुंडा, नसीम अख्तर पुत्र अख्तर महेश्वरी नगर सहित चार अज्ञात लोगों ने एजेंसी के अंदर घुसकर तबरेज को बुरी तरह से मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही उसकी बाइक भी तोड़ तोड़ दी। इसकी तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed