{"_id":"600dca9a8ebc3e2f7e66b325","slug":"attack-on-kandhai-police-reached-to-solve-burning-issue-pratapgarh-news-ald297577466","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिकासी का विवाद सुलझाने पहुंची कंधई पुलिस पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिकासी का विवाद सुलझाने पहुंची कंधई पुलिस पर हमला
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत गांव में पुलिस पर हमले के बाद हमलापर के घर पहुंची पुलिस।
- फोटो : PRATAPGARH
कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत में रविवार को नाली का विवाद सुलझाने पहुंचे थाना प्रभारी से अभद्रता करते हुए लोगों ने दिलीपपुर चौकी प्रभारी व थाने के दरोगा समेत तीन सिपाहियों को पीट दिया। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। सभी घर से फरार मिले। आक्रोशित पुलिसकर्मियों ने भी घर से भागे आरोपियों के घरों में तांडव मचाया। खबर लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ कंधई थाने में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।
कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत निवासी रामेंद्र सिंह व जय सिंह के बीच नाली को लेकर विवाद है। इस मामले में जय सिंह ने आईजी से शिकायत की थी। रविवार की शाम कंधई थाने के क्राइम इंस्पेक्टर, दिलीपपुर चौकी प्रभारी जयशंकर तिवारी, दरोगा शैलेंद्र तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी विवाद सुलझाने के लिए शिवसत गए थे।
विज्ञापन
यहां सड़क पर पानी भरा था। इसे लेकर दोनों पक्ष आक्रामक होने लगे। कंधई थाना प्रभारी अंगद राय ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक पक्ष के लोग उनके साथ अभद्रता करने लगे। पुलिस के अनुसार देखते ही देखते ही रामेंद्र सिंह पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे के साथ ईट-पत्थर से पुलिस पर हमला बोल दिया। दिलीपपुर चौकी प्रभारी जयशंकर तिवारी, दरोगा शैलेंद्र तिवारी, सिपाही विशाल, अरुण व अश्वनी को पीटना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी जान बचाकर पीछे हट गए।
घटना की जानकारी के बाद सीओ पट्टी रानीगंज पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद भी पहुंच गए। पूछताछ के आरोपियों के घर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। चर्चा है कि आक्रोशित पुलिसकर्मियों ने आरोपियों के घरों में जमकर तांडव मचाया। पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी।
चौकी प्रभारी को थी बवाल की आशंका
कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत में जलनिकासी के विवाद को लेकर कई दिनों से तनातनी चल रही थी। पुलिस के अनुसार चौकी प्रभारी को यह पहले से मालूम था कि वहां जाने पर बवाल हो सकता है। इसलिए उसने थाना प्रभारी को मौके पर चलने के लिए बुलाया था। चौकी प्रभारी की आशंका सच साबित हुई। निस्तारण के पहले एक पक्ष ने पुलिस पर हमला बोल दिया।

कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत गांव में पुलिस पर हमले के बाद हमलापर के घर पहुंची पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH