फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Atiq Ashraf Murder: STF reached Pratapgarh jail late night, asked questions by sitting face to face

Atiq Ashraf Murder: देर रात प्रतापगढ़ जेल पहुंची एसटीएफ, तीनों शुूटरों को आमने सामने बैठाकर पूछे सवाल

Wed, 26 Apr 2023 12:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 12:54 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्याकांड की जांच में जुटी एसटीएफ ने मंगलवार देर रात प्रतापगढ़ जेल पहुंच गई। इससे बंदियों और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसटीएफ ने अतीक और अशरफ  हत्याकांड के आरोपियों लवलेश सिंह, अरुण मौर्य और सनी सिंह को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की।

विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder: STF reached Pratapgarh jail late night, asked questions by sitting face to face
प्रतापगढ़ : जिला कारागार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जेल में बंद अतीक-अशरफ हत्याकांड के आरोपी शूटर लवलेश, सनी व अरुण से एसटीएफ की टीम ने रात में लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की। उनसे मददगारों को लेकर कई सवाल किए गए। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग भी की गई। हालांकि जेल प्रशासन इस संबंध में कुछ भी कहने से बचता रहा।

विज्ञापन


मंगलवार रात 11 बजे एसटीएफ टीम स्पेशल बैरक में बंद अतीक-अशरफ के हत्यारोपी शूटर लवलेश तिवारी, अरुण मौर्या व सनी सिंह से पूछताछ के लिए पहुंची थी। आरोपी शूटरों से एसटीएफ की टीम ने कई बिंदुओं पर पूछताछ की। लेकिन आरोपियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कॉल्विन अस्पताल में घटना के दौरान दो संदिग्ध मददगारों को लेकर भी सवाल किए गए। जेल के भीतर पांच घंटे तक सभी शूटरों से पूछताछ के बाद एसटीएफ वापस प्रयागराज लौट गई।

विज्ञापन

पूछताछ की प्रक्रिया के दौरान आरोपियों से बातचीत की प्रक्रिया को रिकार्ड किया गया है। जेल परिसर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित पहले गेट पर पुलिस व पीएसी का कड़ा पहरा लगा है। जेल परिसर के आसपास मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

उधर जेल अधीक्षक से लेकर पुलिस के आला अफसरों ने इस प्रकरण पर कुछ भी बोलने से इनकार किया। जेल प्रशासन का दावा है कि आरोपी शूटरों की सुरक्षा को लेकर जांच प्रक्रिया को बेहद गोपनीय रखने का निर्देश उच्च अधिकारियों से मिला है।
कस्टडी रिमांड में एसआईटी कुछ हासिल नहीं कर पाई

बताते चलें कि प्रयागराज में आरोपियों की एसआईटी ने पांच दिन की कस्टडी रिमांड ली थी, लेकिन उनसे कोई राज नहीं उगलवा पाई। ऐसे में अब एसटीएफ द्वारा रात में जेल में जाकर आरोपियों से पूछताछ करना कई सवाल भी खड़े कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed