फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   atal vihari vajpayee birthday

देश के गौरव थे अटल बिहारी वाजपेयी

Thu, 26 Dec 2019 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
atal vihari vajpayee birthday
रानीगंज में सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करते विधा - फोटो : PRATAPGARH
जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपाइयों ने मनाया सुशासन दिवस
विज्ञापन

प्रतापगढ़/जेठवारा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस बुधवार को सुशासन दिवस के रूप भाजपाइयों द्वारा 31 मंडलों में मनाया गया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के गांव करमाही में पं. ओमप्रकाश पंाडेय रामानुजदास की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने कहा 1975 में जयप्रकाश आंदोलन में अटलजी के साथ प्रतापगढ़ से हम 9 लोग गिरफ्तार होकर नैनी कारागार में गए थे। वह किसानों और नौजवानों के प्रति बहुत चिंतित रहते थे। कार्यकर्ताओं का सम्मान करते थे।
विज्ञापन

आयोजक मंत्री प्रतिनिधि दिनेश शर्मा ने ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास को अंगवस्त्रम् तथा श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कहा कि अटलजी भारत के गौरव थे। नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अटलजी देश के गौरव थे। उन्होंने देश की राजनीति को ऊंचाइयां प्रदान कीं। इस अवसर पर भाजपा के युवा मोर्चा यमुनापार के बबुआन द्विवेदी, आशीष जायसवाल, दीपक उमरवैश्य आदि मौजूद रहे। इसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस भाजपा नेता अश्वनी सोनी की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान जरूतमंदों को कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर विनोद शास्त्री, विजय शुक्ल, कुलदीप मिश्रा, पवन मिश्र, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जेठवारा बाजार में भाजपा मंडल अध्यक्ष लालजी प्रजापति की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सुल्तानपुर से आए जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भाजपा नेता हौसिला प्रसाद ओझा, सूर्य नारायण पांडेय,अंजनी जायसवाल सुभाष सिंह राजेश मौर्य जगदीश आदि मौजूद रहे।
भारतीय राजनीति के शिखर थे वाजपेयी
प्रतापगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह सोमवंशी ने बरूहवा गांव में आयोजित कार्यक्रम में अटलजी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक ओजस्वी वक्ता और जनकवि थे। अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से मां भारती को विश्व में गौरावान्वित किया। वह भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। उनके जीवन के हर एक पल से हमें कुछ ना कुछ सीखने को मिला था। इस अवसर पर जिला मंत्री आनंद सिंह, युवा नेता अवनीश सिंह, मंडल मंत्री सोनू सिंह, बूथ अध्यक्ष वंशीलाल ग्राम प्रधान राम सिंह मौजूद रहे।

रानीगंज में विधायक ने किया अटलजी की प्रतिमा का किया अनावरण
रानीगंज। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती नगर पंचायत के बीठलपुर वार्ड में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। वार्ड में स्थापित अटजजी की प्रतिमा का क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अटलजी कुशल राजनीतिज्ञ के साथ ही लेखक व कुशल वक्ता भी थे। वह देश के गौरव थे। राजनीति के मायने क्या होने चाहिए, उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन के माध्यम से इसे समझाया। उनका योगदान युगाें-युगाें तक भुलाया नहीं जा सकता। जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि अटलजी का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद हमें सदैव सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर अजय ओझा, नीरज ओझा व शिवम ओझा, एसडीएम राहुल यादव, ईओ रानीगंज राजभान शुक्ल, मीडिया प्रभारी ललित तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे।

रानीगंज में सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते विधायक धीरज ओझा।

रानीगंज में सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते विधायक धीरज ओझा।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed