फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   At the last moment of voting, the employees raised the issue of old pension

मतदान के अंतिम समय में कर्मचारियों ने गरमाया पुरानी पेंशन का मामला

Thu, 24 Feb 2022 12:11 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
At the last moment of voting, the employees raised the issue of old pension
At the last moment of voting, the employees raised the issue of old pension
मतदान के अंतिम समय में कर्मचारियों और शिक्षकों ने पुरानी पेंशन का मामला गरमा दिया है। राजस्थान सरकार के पुरानी पेंशन लागू करने से अब शिक्षकों और कर्मचारियों की मांग प्रबल हो गई है। सोशल मीडिया पर इन दिनों और मुद्दे गौड़ हो गए हैं । सिर्फ पुरानी पेंशन की बहाली पर चर्चा छिड़ी है।
विज्ञापन

राजस्थान की अशोक गहलौत सरकार के बुधवार को पुरानी पेंशन बहाल करने और एक जनवरी 2004 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का तोहफा देने से कर्मचारी और शिक्षक नेता खुश हैं। जिले के शिक्षकों और कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में राजस्थान के मुख्यमंत्री को शाबासी मिल रही है, वहीं यूपी में भी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर कर्मचारी और शिक्षक नेता पुरानी पेंशन पर तीखी प्रक्रिया प्रकट कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को शिक्षकों और कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में जुबानी जंग होती रही। कुछ लोग नई पेंशन तो कुछ लोग पुरानी पेंशन की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया प्रकट करते रहे। हालांकि अधिकांश कर्मचारी और शिक्षक पुरानी पेंशन की मांग को जायज ठहरा रहे हैं। चुनाव के अंतिम समय में कर्मचारी अपनी सभी मांगों को पीछे छोड़ते हुए सिर्फ पुरानी पेंशन बहाल करने की वकालत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी पेंशन शिक्षकों और कर्मचारियों का हक है। हम उसे लेकर रहेंगे। अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। चुनाव खत्म होने के बाद इस मुद्दे पर संघर्ष होगा। राजस्थान सरकार ने जिस प्रकार शिक्षकों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का तोहफा दिया है, ठीक उसी प्रकार यूपी सरकार में गठित होने वाली नई सरकार को करना चाहिए। रामचंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष, शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed