फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Aspur Devsara due to non-stop gambling, line appearing on negligence Kandhai thanedar

जुआ बंद न होने पर आसपुर देवसरा, लापरवाही पर लाइन हाजिर हुए कंधई थानेदार

Sat, 12 Dec 2020 01:05 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Aspur Devsara due to non-stop gambling, line appearing on negligence Kandhai thanedar
Aspur Devsara due to non-stop gambling, line appearing on negligence Kandhai thanedar
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में लगातार जुए की फड़ के संचालन पर नाराजगी जताते हुए थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। जनता की समस्याओं का निराकरण करने में फिसड्डी साबित हुए कंधई थानाध्यक्ष को भी पैदल किया। दीवानगंज चौकी प्रभारी को महेशगंज की कमान मिली। महेशगंज थानाध्यक्ष को देवसरा थानेदार बनाया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कंधई थानाध्यक्ष तुषारदत्त त्यागी व आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को गत दिनों हुई समीक्षा बैठक में चेतावनी दी थी कि आदतों में सुधार लाएं।
विज्ञापन

देवसरा क्षेत्र में लगातार जुए के संचालन तकी शिकायतें मिल रही हैं। एसपी ने कंधई थानाध्यक्ष तुषारदत्त त्योगी को भी आगाह किया था कि वह रात थाने में ही रुकें। जनता की शिकायतों का निस्तारण समय पर सही तरीके से कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद दोनों थानेदार एसपी के आदेशों का पालन करने में लापरवाह बने रहे। जिसके चलते एसपी अनुराग आर्य ने दोनों को पैदल करते हुए लाइन में आमद करने का आदेश सुनाया। महेशगंज के थानाध्यक्ष अमरनाथ राय को आसपुर देवसरा का थानेदार बनाया है। जबकि दीवानगंज चौकी प्रभारी अमित सिंह को महेशगंज का थाने की कमान सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed