{"_id":"5e62979a8ebc3eead7175a0c","slug":"approval-of-outlay-of-rs-577-86-crore-in-district-plan-meeting-pratapgarh-news-ald2704179131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना की बैठक में 577.86 करोड़ रुपये के परिव्यय को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना की बैठक में 577.86 करोड़ रुपये के परिव्यय को मिली मंजूरी
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में जिला योजना की बैठक करते प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी।
- फोटो : PRATAPGARH
जिले के प्रभारी मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी की अध्यक्षता में हुई जिला योजना की बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए 577.86 करोड़ रुपये का परिव्यय मंजूर किया गया है। जिले के विकास के लिए तैयार किए गए खाका में बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष के बजट में 55.04 करोड़ रुपये अधिक है।
वर्ष 2020-21 में जिले के विकास के लिए 577.86 करोड़ रुपये का खाका तैयार किया गया है। पिछले वर्ष 522.82 करोड़ रुपये के परिव्यय को मंजूरी मिली थी, जो इस वर्ष 55.04 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।
इस धनराशि से निर्माणाधीन कार्यो के साथ ही नवीन कार्यो को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि विकास योजनाओं में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाय, जनप्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से लिया जाय।
विज्ञापन
उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र कालाकांकर को जिला योजना में शामिल करने को कहा है। विकास भवन में हुई बैठक में अनुसूचित जाति के परिवारों के उत्थान के लिए 179.73 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है, जो कुल परिव्यय का 31.10 प्रतिशत है।
सामाजिक क्षेत्र में 54.91 करोड़ रुपये खर्च करके रोजगार, शिक्षा, ग्रामीण आवास, स्वच्छता अभियान, सड़क, पशुपालन और छात्रवृत्ति और पेंशन पर खर्च होगी।
बैठक में कौशांबी सांसद विनोद सोनकर, विधायक धीरज ओझा, राजकुमार पाल, विनोद सरोज, विनोद पांडेय, हरिओम शंकर श्रीवास्तव, लालसाहब सिंह, डीएम डा. रुपेश कुमार, और सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।