फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Appointment letter , released in sharing sweat

नियुक्ति पत्र बांटने में छूटा पसीना

Sat, 02 May 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 02 May 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Appointment letter , released in sharing sweat
प्रतापगढ़। दूसरे चरण के करीब 1501 शिक्षामित्रों में 1465 को शुक्रवार शाम नियुक्ति पत्र वितरित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। देर से नियुक्ति पत्र का वितरण प्रारंभ होने से सभी शिक्षामित्रों को नहीं मिल पाया है। शेष लोगों को शनिवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन


दूसरे चरण में दूरस्थ बीटीसी का प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक का नियुक्ति पत्र शुक्रवार शाम बांटा। विभाग ने 1465 शिक्षामित्रों का नियुक्ति पत्र तैयार कर शाम करीब पौने छह बजे से वितरण की कार्रवाई प्रारंभ की। जन्मतिथि के आधार पर नियुक्ति पत्र वितरण की कार्रवाई प्रारंभ होने के पहले समिति में शामिल अधिकारियों ने विकल्प पत्र और नियुक्ति पत्र में चयनित स्कूलों के  नामों का मिलान किया।
विज्ञापन


बीएसए एसटी हुसैन स्वयं नियुक्ति पत्र का निरीक्षण कर हस्ताक्षर करते रहे। बीएसए कार्यालय में सुबह से ही शिक्षामित्रों का जमावड़ा रहा। महिला शिक्षामित्रों के साथ पुरुषों के आने से यह संख्या लगभग दो गुनी हो गई थी। विभाग ने वैसे दो बजे से नियुुक्ति पत्र वितरण की बात कही थी, मगर शाम छह बजे से वितरण प्रारंभ होने से विभागीय अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।  वहीं शुक्रवार शाम नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षामित्र मंदिरों में पहुंचकर प्र्रसाद बांटा। मां बेल्हा देवीधाम में देरशाम तक शिक्षामित्र मत्था टेककर प्रसाद बांटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed