{"_id":"5d7d39948ebc3e014b5f99f5","slug":"aparajita-programme-organised-pratapgarh-news-ald2548930173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता कार्यक्रम आयोजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता कार्यक्रम आयोजत
विज्ञापन
aparajita programme organised
- फोटो : PRATAPGARH
पेंटिंग के जरिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
अमर उजाला के अभियान अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता
प्रतापगढ़। शनिवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल के तहत आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में शहर के नेशनल पब्लिक स्कूल में छात्राओं नेे बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। उन्होंने अपनी पेंटिंग के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
शहर के नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या पूजा शुक्ला ने किया। प्रतियोगिता को लेकर छात्राएं उत्साहित रहीं। संस्कृति मिश्रा, स्नेहा ओझा, अर्चिता, प्रगति, दीक्षा, खुशी, रिया विश्वकर्मा ने समाज को प्रेरित करने वाली पेंटिंग बनाई। पेंटिंग के जरिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। पेटिंग के माध्यम से छात्राओं ने बताया कि बालिकाएं आज भी समाज में किस तरह तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए कीर्तिमान गढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी समझाने की कोशिश की वह बेटों से कम नहीं हैं। प्रधानाचार्य पूजा शुक्ला ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों के भीतर रचनात्मकता आती है। उनका विकास होता है।

aparajita programme organised- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन