{"_id":"5c5c7c84bdec220c0c321ada","slug":"aparajita-message-of-voter-awareness-given-by-painting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता : पेंटिंग से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता : पेंटिंग से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
Fri, 08 Feb 2019 12:33 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
पेंटिंग प्रतियोगिता
- फोटो : प्रतापगढ़
अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत गुरुवार को शहर स्थित प्रभात एकेडमी में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं ने कागज पर मतदाता जागरूकता और महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत की पेंटिंग बनाई। विद्यालय की कक्षा 9 व 10 तक की छात्राओं ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस दौरान प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रभात शर्मा के निर्देशन में छात्राओं ने मतदाता जागरुकता, महिला, सशक्तिकरण व स्वच्छ भारत के चित्र उकेर कर लोगों को जागरुक किया। छात्राओं में एश्वर्या सिंह, अंशिका, अशिता पांडेय, मिली केसरवानी, खुशी कुमारी, सृष्टि यादव, मुस्कान की पेंटिंग सराही गई । मतदाता जागरूकता विषय पर चित्र बनाकर बेटियों ने मतदाता बनने और अगामी चुनाव में मतदान करने का संदेश दिया। इस दौरान डॉक्टर प्रभात शर्मा, प्रदीप पांडेय, ओमजी मिश्र, अकांक्षा श्रीवास्तव, शिल्पी सिंह, अनामिका, आदि लोग मौजूद रहे।