{"_id":"68b1eb324f676ba8f4048af2","slug":"anwar-hockey-society-won-the-title-match-by-defeating-khelo-india-center-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-146676-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अनवर हॉकी सोसाइटी ने खेलो इंडिया सेंटर को हराकर जीता खिताबी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अनवर हॉकी सोसाइटी ने खेलो इंडिया सेंटर को हराकर जीता खिताबी मैच
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर शहर स्थित स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल में अनवर हॉकी सोसाइटी ने खेलो इंडिया सेंटर को पराजित कर खिताब जीता।
पहले मुकाबले में गोमती ग्लोबल ने शंकर दयाल को 1-0 से हराया। आत्रेय अकादमी ने कैपिटल पब्लिक स्कूल को 1-0 से शिकस्त दी। खेलो इंडिया सेंटर ने गोमती ग्लोबल को 2-0 से हराया।
मुख्य अतिथि आजम अली और जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई। भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला ने मेजर ध्यानचंद के बारे में खिलाड़ियों को जानकारी दी। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के शपथग्रहण का सजीव प्रसारण देखा।