फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Anwar Hockey Society defeated Khelo India team

Pratapgarh News: अनवर हॉकी सोसाइटी ने खेलो इंडिया टीम काे हराया

Mon, 28 Aug 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 28 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Anwar Hockey Society defeated Khelo India team
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और अनवर हाॅकी सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद हाॅकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। खेल का उद्घाटन सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, अभाविप के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह, प्रांत मंत्री अतेंद्र सिंह, खेलो भारत के प्रांत संयोजक शुभेंद्र वीर, प्रांत सह मंत्री सुधांशु रंजन मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, जिला मंत्री रामजी मिश्रा, जिला संयोजक यशस्वी सिंह ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रांत मंत्री अतेंद्र सिंह ने कहा की खेल के क्षेत्र में खेलो भारत गतिविधि के माध्यम से परिषद ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अनवर हॉकी सोसाइटी और खेलो इंडिया टीम के बीच हुआ। कड़े मुकाबले के बीच अनवर हॉकी सोसाइटी की टीम 2-0 से विजयी रही। समापन पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते सांसद संगमलाल गुप्ता ने कहा की वर्तमान सरकार की विभिन्न योजनाओं में खेल को महत्व दिया गया है। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा की खेल हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है। खेल खेलने से हम मानसिक और शारीरिक रूप में स्वस्थ रहते है। इस दौरान डाॅ. शिवानी मातनहेलिया, हेमंत मिश्रा, बालाजी ओझा, राम मिश्रा, शुभम, तनुश्री, श्रेया, ध्रुव शर्मा, नवीन, देव मौर्या और आदर्श सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed