फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Anwar Hockey Committee became the winner

Pratapgarh News: इंडिया सेंटर को हराकर अनवर हॉकी समिति बनी विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Anwar Hockey Committee became the winner
स्टेडियम में बृहस्पतिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई। स्टेडियम में अंडर-14 बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता हुई। इसमें छह टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला खेलो इंडिया सेंटर और अनवर हॉकी समिति ए टीम के मध्य खेला गया। पेनल्टी शूटआउट में अनवर हॉकी समिति ए टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

शुभारंभ जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव मो़ शमीम ने किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेगमवार्ड और अनवर हॉकी समिति बी टीम के बीच हुआ। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेगमवार्ड विजेता बना। दूसरा मैच संविलियन विद्यालय पलटन बाजार व संविलियन विद्यालय शंकरदयाल रोड के मध्य हुआ। इसमें संविलियन विद्यालय शंकर दयाल रोड ने बाजी मारी।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में खेलो इंडिया सेंटर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेगम वार्ड के मध्य खेला गया। जिसमें खेलो इंडिया सेंटर विजेता बना। दूसरा सेमीफाइनल अनवर हॉकी समिति ए टीम और संविलियन विद्यालय शंकरदयाल रोड के मध्य खेला गया। अनवर हॉकी समिति ने फाइनल में बाजी मारी। निर्णायक खुर्शीद अली, जसीम अब्दुल हक और मो़ अहक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजे सुमित पंवार, न्यायिक अधिकारी संकल्प पांडेय, सृष्टि शुक्ला, कुसुम वर्मा, एडिशनल एसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह व पूर्व क्रीड़ाधिकारी एमएच चौधरी ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी पूनमलता राज, उप क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव, जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह, मंजू सिंह, दुर्गेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed