{"_id":"669c0c7242c9e9834d0ea3c4","slug":"antu-sangipur-road-will-be-strengthened-soon-rs-285-crore-will-be-spent-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-121066-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जल्द होगा अंतू-सांगीपुर मार्ग का सुदृढ़ीकरण, खर्च होंगे 28.5 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जल्द होगा अंतू-सांगीपुर मार्ग का सुदृढ़ीकरण, खर्च होंगे 28.5 करोड़
विज्ञापन
अंतू-सांगीपुर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य जल्द पूरा होगा। इस कार्य के लिए 28.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मार्ग को डेढ़ से डबल लेन बनाया जाएगा। बजट स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
सदर और विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के 20 किमी लंबे अंतू-सांगीपुर मार्ग का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण होना है। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब एक माह पूर्व मरम्मत का कार्य कर लिया गया है। वर्तमान में सड़क 5.5 मीटर चौड़ी है। डेढ़ लेन के मार्ग को डबल लेन बनाया जाना है। मार्ग ढाई मीटर चौड़ाकर 7.5 मीटर किया जाएगा।
डबल लेन न होने के कारण मार्ग पर जाम की समस्या बनी रहती है। आवागमन का मुख्य मार्ग होने के कारण वाहनों की भीड़ अंतू-सांगीपुर मार्ग पर रहती है। जनप्रतिनिधियों ने भी मार्ग को डबल लेन किए जाने का प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट शासन को भेजकर प्रस्ताव स्वीकृत किए जाने की मांग की गई। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर 28.5 करोड़ रुपये मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
अधिशाषी अभियंता ओपी चौरसिया ने बताया कि मार्ग को डबल लेन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद ही चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। अंतू-सांगीपुर मार्ग और ढाई मीटर चौड़ा होना है।