फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Answer books will be evaluated after six years in GGIC

Pratapgarh News: जीजीआईसी में छह बाद साल होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Mon, 13 Mar 2023 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 13 Mar 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Answer books will be evaluated after six years in GGIC
शहर के जीजीआईसी में छह वर्ष बाद यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने शहर के पांच कॉलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाने पर अपनी मुहर लगा दी है। 18 मार्च से प्रारंभ होने वाले मूल्यांकन के पहले दिन परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यूपी बोर्ड ने जिले को 6.50 लाख कॉपियों का मूल्यांकन कराने का लक्ष्य दिया है

शहर के जीजीआईसी, जीआईसी, लोक मान्य तिलक इंटरकॉलेज, केपी इंटरकालेज और पीबी इंटरकालेज सिटी को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। पूर्व के वर्षो में जीजीआईसी को छोड़कर चार मूल्यांकन केंद्र बनाए जाते थे। मगर छह वर्ष बाद एक बार फिर जीजीआईसी को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इस वर्ष हाईस्कूल के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य सप्ताह भर में ही समाप्त होने की संभावना है। ऐसा इसलिए होगा कि अभी तक परीक्षकों को 70 अंकों की कॉपियां जांचनी होती थी, मगर इस वर्ष सिर्फ 50 अंकों की ही कॉपियां जांचनी होंगी। ऐसा पहली बार हुआ है कि 20 अंकों की परीक्षा ओएमआर सीट पर हुई है। जिसका मूल्यांकन कंप्यूटर से किया जा रहा है। इस मूल्यांकन कार्य की आनलाइन निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iजिले में पांच कॉलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। 18 मार्च से प्रारंभ होने वाले मूल्यांकन के पहले परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पांचों केंद्रों पर एक -एक अधिकारी नामित किया जाएगा। जिसकी देखरेख में कॉपियों का मूल्यांकन होगा। डॉ. ओपी राय, जिला विद्यालय निरीक्षकI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article